गोडसे वाले बयान पर साध्वी प्रज्ञा ने 3 घंटे में दो बार मांगी माफी

0

गोडसे वाला बयान देने और भाजपा की सार्वजनिक किरकिरी होने के बाद भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में तीन घंटे के अंदर दो बार माफी मांगी।

सांसद साध्वी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था।

इस बयान के चलते साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को लोकसभा में माफी मांगी।

इससे पहले दोपहर 12 बजे भी लोकसभा साध्वी प्रज्ञा ने माफी मांग ली थी।

उसके बावजूद विपक्ष ने हंगामा किया।

इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।

बैठक में तय हुआ कि साध्वी प्रज्ञा सदन में दोबारा माफी मांगेंगी।

लोकसभा में भारी हंगामा

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान के दौरान सदन में भारी हंगामा हुआ।

प्रज्ञा ने कहा कि महोदय इस घटनाक्रम में सबसे पहले मेरे बयान से यदि किसी प्रकार से कोई चोट पहुंची हो तो मैं क्षमा चाहती हूं।

परन्तु मैं यह भी कहना चाहती हूं कि संसद में मेरे बयानों को तोड़मरोड़कर प्रस्तुत किया गया।

इसी सदन के एक सदस्य द्वारा मुझे सार्वजनिक तौर पर आतंकवादी कहा गया।

मेरे खिलाफ अदालत में कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: गोडसे वाले बयान के बाद बवाल, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मांगी माफी

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के बाद गोवा में बदलेगी सरकार, संजय राउत बोले- जल्द दिखेगा चमत्कार

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More