सीएम विजय रुपाणी : गूगल जैसे थे नारद, पत्रकार उनसे लें सीख

0

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने एक कार्यक्रम के दौरान गूगल और नारद की तुलना कर डाली। इस दौरान रुपाणी पत्रकारों को नारद की तरह बनने की नसीहत देते भी नजर आए। सीएम रुपाणी ने स्पीच देते हुए नारद को सच्चा पत्रकार बताया। हिंदू पौराणिक कथाओं में देवर्षि नारद का अक्सर जिक्र होता है।

(आरएसएस) की मीडिया शाखा- विश्व संवाद केंद्र की तरफ से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुपाणी ने कहा कि नारद की तरह आज के पत्रकारों को केवल खबर बतानी चाहिए, अपना नजरिया नहीं। उन्होंने कहा कि देवताओं और असुरों दोनों से अच्छे संबंध होने के बावजूद नारद केवल मानवता की भलाई के उद्देश्य से किसी भी पक्ष को जानकारी देते थे।

‘नारद के पास पूरी दुनिया की जानकारी’

रुपाणी ने कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘आज के संदर्भ में हम नारद की तुलना गूगल से कर सकते हैं, क्योंकि उनके पास दुनिया के हर कोने में हो रही घटना के बारे में जानकारी रहती थी। वहीं, नारद जानकारी देने में सावधानी बरतते हुए यह सुनिश्चित करते थे कि उनके द्वारा दी गई सूचना से मानवमात्र का कल्याण हो, कोई नुकसान न पहुंचे।’

Also Read :  आज बदल जाएगी कैबिनेट, निर्मल सिंह की जगह कविंदर गुप्ता होंगे डिप्टी CM

सीएम रुपाणी ने आगे कहा, ‘इसीलिए उनकी गणना ऋषि के रूप में होती है। एक ऐसा शख्स, जो लोगों की भलाई के लिए काम करता है। उनके बारे में कई बार ऐसा दर्शाया जाता है कि वह लोगों से चुगलखोरी करते थे लेकिन हकीकत में वह केवल लोगों की भलाई के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान करते थे। दुर्भाग्य से हमारे ऋषियों का चित्रण कई जगह उचित तरीके से नहीं किया गया। विश्वामित्र और मेनका की कथा इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।’ रुपाणी ने इस कथा का जिक्र करते हुए कहा कि उनका (विश्वामित्र और मेनका) साथ आना ईश्वर ने तय किया था और इसी वजह से शकुंतला का जन्म हुआ, जिन्होंने आगे चलकर राजा भरत को जन्म दिया।

‘हर खबर पर मेरे दफ्तर की नजर’

लोकतंत्र में मीडिया की अहमियत को स्वीकार करते हुए रुपाणी ने कहा कि लोकतंत्र में अलग-अलग मुद्दों पर संवाद होना जरूरी है और मीडिया इसमें अहम भूमिका निभाता है। गुजरात के सीएम ने कहा, ‘आम तौर पर यह भ्रांति है कि राजनेता मीडिया को पसंद नहीं करते लेकिन यह सच नहीं है। मेरा कार्यालय मीडिया में आने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता है और जरूरत पड़ने पर इसे कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजता है। इसके साथ ही यह मीडिया की जिम्मेदारी है कि खबर को सही दृष्टिकोण से पेश किया जाए।’

पत्रकारों का स्वागत करने के लिए किया गया था

जीएससी बैंक ऑडिटोरियम में इस कार्यक्रम का आयोजन गुजरात में काम कर रहे पत्रकारों का स्वागत करने के लिए किया गया था। इसमें आरएसएस पश्चिमी क्षेत्र प्रमुख डॉ. जयंती भदेसिया समेत गुजरात के शीर्ष आरएसएस नेताओं ने हिस्सा लिया।

NBT

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More