कंकाल झील : इन हसीन वादियों में दफन है कई खौफनाक राज…

Roop Kund

हिमालय जितना खूबसूरत है, उतना ही रहस्यों से भरा भी है। इन बर्फीली चोटियों के बीच एक रहस्यमयी झील है जिसमें एक ऐसा अनोखा राज है जिसकी हकीकत सालों से कोई नहीं जान पाया है।

कंकालों से भरी झील-

Roop Kund

समुद्र से हजारों फीट की ऊंचाई पर चारों ओर ग्लेशियर और पहाड़ों से घिरी है रूपकुंड झील। इस रूपकुंड झील की खूबसूरती मन मोह लेने वाली है। लेकिन यही झील भयानक राज समेटे हुए मौजूद है।

सर्दियों के मौसम में ये डरावना राज बर्फ की चादर ओढ़ लेता है लेकिन जब गर्मियां आती है और बर्फ पिघलने लगती है, उसके साथ-साथ खूनी झील का खौफनाक मंजर रुह में सिहरन पैदा कर देने के लिए वाला होता है।

Roop Kund

विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया पहेली-

उस वक्त यहां केवल और केवल कंकाल ही कंकाल दिखता है। इसी वजह से इस झील को कंकाल झील और मौत की झील के नाम से भी जाना जाता है। कहते है कि जो भी रात में यहां आता है वो कंकाल बन जाता है।

Roop Kund

रूपकुंड यानी कंकाल झील का अनसुलझे जवाब पिछले अस्सी सालों से तलाशा जा रहा है पर विज्ञान भी कंकाल झील की इस अबूझ पहेली को सुलझा नहीं पाया। आज तक किसी को मालूम नहीं चला कि उत्तराखंड के चमोली में मौजूद मौत की इस झील का पूरा सच क्या है।

अंग्रेजों की नजर सबसे पहले पड़ी-

Roop Kund

जब दुनिया द्वितीय विश्वयुद्ध की आग में झुलस रही थी तब पहली बार ब्रिटिश फॉरेस्ट गार्ड की निगाह कंकाल झील पर पड़ी थी। तब भी सवाल यही उठा कि आखिर ये कंकाल किसके थे ? 200 लोगों की मौत एक साथ कैसे हुई ?

रूपकुंड का ट्रेक अभी भी उत्तराखंड में प्रसिद्ध ट्रैकिंग मार्गों में से एक है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह कांकाल लगभग 1200 साल पुराने है। बर्फ के हटते ही यह रुह कंपा देने वाला मंजर दिखाई देता है उसके पीछे का राज आज तक राज ही बना हुआ है।

Roop Kund

यह भी पढ़ें: किन्नरों का अंतिम संस्कार देखने पर है मनाही, रात के अंधेरे में शव के साथ किया जाता है ऐसा; जानें रहस्य

यह भी पढ़ें: ‘ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ को कहा जाता है ‘दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान’, रहस्यों से भरी है कहानी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)