रोहित शर्मा ने बिखेरा जलवा, तीसरी बार जड़ा दोहरा शतक

0

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के दूसरे वनडे में मेजबान टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने वनडे करियर में तीसरी बार दोहरा शतक जड़ने का मुकाम हासिल कर लिया। रोहित अंत तक नाबाद रहे। भारत ने रोहित शर्मा (208*) के दोहरे शतक की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट पर 392 रन बनाए।

Also Read:  BJP सांसद प्रियंका ने कहा IAS अफसर से- तेरी जिंदगी नर्क बना दूंगी

तीसरा दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास

रोहित ने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाकर विश्व क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा के नाम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का वर्ल्ड रेकॉर्ड दर्ज है और मोहाली वनडे में दोहरा शतक जड़ने के साथ ही वह तीन दोहरे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने मोहाली वनडे में कमाल के अंदाज में नाबाद पारी खेली। रोहित ने 153 गेदों में ताबड़तोड़ 12 छक्के और 13 चौके लगाए।

Also Read:  BJP प्रत्याशी : रैली में आओ पेट्रोल टोकन दूंगा, EC की ऐसी की तैसी

पत्नी को दिया सालगिरह का खास तोहफा

खास बात यह है कि आज रोहित शर्मा की शादी की सालगिरह है और उन्होंने मोहाली वनडे में दोहरा शतक लगाकर पत्नी रितिका को सालगिरह का तोहफा दिया है। मुंबई के रोहित ने आज ही के दिन 2 साल पहले रितिका के साथ शादी की थी। रोहित ने श्री लंका के खिलाफ वनडे करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया है।

Also Read:  दादी इंदिरा गांधी की राह पर राहुल, पहना रुद्राक्ष?

लंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाला इकलौता बल्लेबाज

वह श्री लंका के खिलाफ दो बार दोहरे शतक जड़ने वाले भी इकलौते बल्लेबाज हैं।  वनडे में रोहित ने इससे पहले दोनों दोहरे शतक भी भारतीय सरजमीं पर बनाए हैं। रोहित ने कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर 264 रन की रेकॉर्ड पारी खेली थी। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु में 209 रन बनाए थे।

साभार: (नवभारत टाइम्स )

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More