टीम को इंग्लैंड में छोड़कर वापस वतन लौटे रोहित शर्मा, खुद गाड़ी चलाकर गए घर

0

रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ इंग्लैंड से भारत वापस आ गए। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 से टीम इंडिया से बाहर होने के बाद रोहित शर्मा ने वतन वापसी की।

इंडियन क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा अपनी बेटी समायरा और पत्नी रितिका सजदेह के साथ शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे। हालांकि टीम इंडिया अभी इंग्लैंड में ही है। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

एक वीडियो में दिख रहा है कि रोहित शर्मा खुद गाड़ी चलाकर अपने घर की ओर जा रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो पर फैंस रोहित शर्मा का हौसला बढ़ा रहे हैं।

बता दें कि गुरुवार को भारत को न्यूजीलैंड ने 18 रनों से मात दी। इस पर रोहित ने फैंस के लिए एक भावुक मैसेज भी पोस्ट किया था। उस भावुक मैसेज में लिखा था कि जब टीम को अच्छा करने की जरूरत थी वहां हम लोग मात खा गए। 30 मिनट का खराब खेल हमें विश्व कप ट्रॉफी से दूर ले गया।

यह भी पढ़ें: विश्व कप 2019 : भारत की हार से खुश हुआ पाकिस्तानी क्रिकेटर, कही ये बात!

यह भी पढ़ें: तो क्या भाजपा के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे महेंद्र सिंह धोनी?

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More