वीडियो : आरजे ने गाने के जरिए बीएमसी का उड़ाया मजाक

0

मुंबई में एक रेडियो चैनल की आरजे मलिष्का ने बृहन्मुंबई के ऊपर एक गाना बनाया था जिसमें उन्होंने बृहन्मुंबई की पोल खोल कर रख दी है। आरजे का ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रेडियो चैनल रेड एफएम की आरजे मलिष्का के वीडियो सांग ‘मुंबई, तुझे बीएमसी पर भरोसा नहीं है क्या?’ को उनके ऑफिस में शूट किया गया है।

वीडियो :

इसमें मलिष्का के पीछे कुछ लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में मराठी भाषा में गाते हुए मलिष्का मुंबई के ट्रैफिक, बारिश और गंदगी की बात कहती हैं। साथ ही वे इसके लिए मुंबई बीएमसी को जिम्मेदार ठहराते हुए लोगों से संतोष करने की बात कहती हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने आरजे मलिष्का मेंडोंसा की मां को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उनके घर में पाए गए मच्छरों के लार्वा को लेकर जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक आरजे मलिष्का मेंडोंसा के पाली नाका इलाके में सन राइज अपार्टमेंट में किए गए नियमित सर्वेक्षण में पाया कि उनके यहां मच्छरों का लार्वा है।

Also read : लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही बाधित

आरजे मलिष्का मेंडोंसा की मां लिली मेंडोंसा को जारी किए गए नोटिस के मुताबिक उनके घर में रखे एक मिट्टी के गमले में लगे पौधे में मच्छरों का लार्वा मिला था। बांद्रा के वार्ड ऑफिसर शरद ने कहा, “हमने मंगलवार को बांद्रा में एक नियमित निरीक्षण किया, जिसके बाद नोटिस जारी किया गया।” सूत्रों के मुताबिक बीएमसी मच्छरों के लार्वा के लिए घर के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है। निकाय ने अब मुंबई नगर निगम (एमएमसी) अधिनियम की धारा 381 बी के तहत नोटिस जारी किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More