रितेश पाण्डेय और अंतरा सिंह  का ‘हिलोर मारे’ सॉन्ग हुआ रिलीज

0
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक रितेश पाण्डेय अपनी गायकी की वजह से फैंस के दिलों में राज करते हैं। उनके गाने इंटरनेट पर रिलीज होने के साथ ही ट्रेंड करने लगते हैं। रितेश पाण्डेय और अंतरा सिंह प्रियंका का नया भोजपुरी गाना ‘हिलोर मारे’ रविवार को रिलीज हो गया है। इस गाने में रितेश पाण्डेय ट्रेडिशनल लूक में जमकर ‘हिलोर मार’ रहे हैं।

 

रितेश पाण्डेय और अंतरा सिंह प्रियंका का यह गाना वेब यूट्यूब चैनल पर रविवार की सुबह 6. 15 मिनट पर रिलीज किया गया है। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स को चंदन यदुवंशी ने लिखा है। छोटू रावत के निर्देशन में हिलोर मारे गाना बना है।

बता दें कि रितेश पाण्डेय बीते 14 मई को वैशाली पाण्डेय से शादी किए। शादी से एक दिन पहले उनकी हल्दी रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं। लोग रितेश और उनकी पत्नी की शादी की फोटोज भी देखना चाहते थे।

यह भी पढ़ें : रानी ने लूटा UP-बिहार, होठलाली लगाकर स्विमिंग पूल में लगाई आग

इसलिए रितेश ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने खुद अपनी शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें वो अपनी नई दुल्हन के साथ नजर आ रहे थे।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More