सोशल मीडिया पर वापस लौटीं रिया चक्रवर्ती, जेल से बाहर आने के बाद पहली बार शेयर की यह तस्वीर…

सोशल मीडिया पर वापस लौटीं रिया चक्रवर्ती, शेयर किया यह भावुक पोस्ट...

0

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने महीनों बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। वीमेंस डे के मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी मां को स​मर्पित करते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में वह अपनी मां का हाथ थामे हुए हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘हैप्पी वुमेंस डे सभी को…मां और मैं…हमेशा के लिए साथ…मेरी ताकत, मेरा भरोसा और मेरा धैर्य – मेरी मां।’ इस फोटो को शेयर करने के साथ ही रिया चक्रवर्ती ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

लोगों को पसंद आ रही पोस्ट-

रिया चक्रवर्ती के फैंस उनका समर्थन कर रहे हैं। पोस्ट सामने आने के कुछ ही देर के भीतर 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। रिया के चाहने वाले इस पोस्ट पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में नारकोटिक्स ब्यूरो (NCB) ने लगभग 14,000 पन्नों की चार्जशीट फाइल की गई है। इस चार्जशीट में रिया को मुख्य आरोपी बनाया गया है, साथ ही 33 अन्य लोग भी आरोपियों की लिस्ट में शामिल हैं।

जेल से आने के बाद पहला पोस्ट किया शेयर-

rhea chakraborty

रिया चक्रवर्ती ने इससे पहले 27 अगस्त को पोस्ट किया था। उसके बाद उन्हें सुशांत मामले में जेल भी जाना पड़ा। 28 दिन बाद जेल में रहने के बाद रिया ने कोई भी पोस्ट नहीं किया था। रिहाई के बाद ये उनका पहला पोस्ट है।

यह भी पढ़ें: सुशांत ड्रग्स केस : रिया चक्रवर्ती बनीं मुख्य आरोपी, 34 आरोपियों के खिलाफ NCB ने दाखिल की चार्जशीट

यह भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, 28 दिन बाद होंगी जेल से रिहा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More