…ये वो इश्क है गालिब जो, पढ़े एक Live Love Story

0

प्यार तो कभी भी कही भी और किसी से भी हो जाता है। लव, प्रेम, प्यार, मोहबब्त, इश्क ये चारों शब्द अलग-अलग हैं, लेकिन मायने एक हैं। लव कभी भी हो सकता है, प्रेम हर किसी के दिल में बसता है, प्यार… कहने का सिर्फ नाम नहीं, मोहब्बत की नहीं जाती हो जाती है, इश्क एक धीमा जहर है।

वाह, ये तो शायरी हो गई। खैर, सोशल मीडिया पर आप रोज अपनी स्टोरी शेयर करते रहते होंगे, लेकिन अमेरिका की एक लड़की ने किसी और की कहानी को बड़े अच्छे ढंग से कहा। दो अनजान मिले और लाइव मोहब्बत हो गई।

ताकि मैं और मेरा बॉयफ्रेंड एकसाथ बैठ सकें

इस कहानी को ऐसे ढंग से कहा गया है कि आप भी लव, प्रेम, प्यार, मोहबब्त, इश्क के चक्करों में पड़ जाएंगे।रोजी ब्लेयर ट्विटर पर एक पोस्ट लिखती हैं।

love

इसमें उन्होंने लिखा, ‘लास्ट नाइट मैं अपने बॉयफ्रेंड के साथ फ्लाइट में थी। हमने एक लड़की को सीट बदलने के लिए कहा, ताकि मैं और मेरा बॉयफ्रेंड एकसाथ बैठ सकें। हमने सोचा कि क्या पता उस लड़की को उस नई सीट पर उसका नया प्यार मिल जाए। खैर, अब मैं आपको दिखाती हूं आगे का थ्रेड।’इसके बाद रोजी अपनी स्टोरी में लिखती हैं, ‘जिस सीट पर हमने उस लड़की को बैठने के लिए कहा वहां एक लड़का आ गया है।

मुझे लगता है इन दोनों को प्यार हो जाएगा

दोनों लगातार बातें किए जा रहे हैं। दोनों ही फिटनेस बफ्फ हैं। अभी तक तो प्लने ने रनवे भी नहीं छोड़ा। मुझे लगता है इन दोनों को प्यार हो जाएगा।’

love

अंदाजा लगाइए कि दोनों इतने देर से क्या बातें कर रहे हैं। दोनों ही पर्सनल टेनर्स हैं। दोनों के हाथ कई दफा टकरा चुके हैं।

पर यहां वाई-फाई और रोमांस तो है

दोनों ही वेजीटेरियन भी हैं।’‘एक बच्चा दोनों को हाय कह रहा है। दोनों भी उसे हाय कह रहे हैं। यहां फ्लाइट में कोई टीवी नहीं है। पर यहां वाई-फाई और रोमांस तो है।’लड़की अपनी पोनी टेल के साथ बाथरूम में गई थी। जब वहां से आई तो बाल खुले थे। वो वापस आकर लड़के से लगातार फिटनेस टिप्स के बारे में पूछ रही है।

Also Read :  …ताकि भगवान राम के पैर पखारे सरयू

’रोजी कहती हैं, ‘मैंने अपने बॉयफ्रेंड से कहा था कि शायद ये लड़की अपने प्यार से मिल चुकी है।’दोनों ने कोई ड्रिंक ऑर्डर नहीं की। दोनों चीज (प्रोटीन) शेयर कर रहे हैं।
’लड़का: ये मेरी मां है।

love

लड़की: OMG, तुम्हारी मम्मी तो बहुत हॉट हैं।’रोजी का वाई-फाई लॉस्ट हो गया। इसलिए उन्होंने अलग से प्लान लिया ताकि वो अपडेट देती रह सकें।अब दोनों ये बातें करने लगे हैं कि दोनों लाइफ से क्या चाहते हैं, मसलन शादी-बच्चे।’

रोजी की इस स्टोरी को बहुत लोगों ने शेयर किया

लड़का बोला कि वो अपनी फिटनेस को लेकर काफी डेडीकेटेड रहने वाला है। ये ही मुझे अभी तक मिला है। दोनों काफी धीमें-धीमें बातें कर रहे हैं।’रोजी की इस स्टोरी को बहुत लोगों ने शेयर किया है।

रोजी ने सोशल मीडिया पर स्टोरी के तरीके के साथ एक नया एक्सपेरिमेंट किया है। आप अपनी फोटोज शेयर कर-कर पगलाए हुए हैं, वही रोजी जैसे लोग इश्क को दिखाते रहते हैं, अपने अंदाज में। मजा आया ना सच्ची की कहानी के बारे में जानकर?साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More