रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा खुलासा, कहा- इन खिलाडियों को रिटेन नहीं करेगी दिल्ली कैपिटल्स

भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड से सीरीज खेलने में व्यस्त है। इसके बाद भारत का दिसंबर में साउथ अफ्रिका दौरा होना है। इससे इतर आईपीएल की भी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

0

भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड से सीरीज खेलने में व्यस्त है। इसके बाद भारत का दिसंबर में साउथ अफ्रिका दौरा होना है। इससे इतर आईपीएल की भी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इस बार टी20 लीग में 8 की जगह 10 टीमें उतरेंगी। मेगा ऑक्शन से पहले टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा खुलासा किया है।

क्या कहा अश्विन ने ?

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक चर्चा के दौरान कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगले सीजन के लिए उन्हें रिटेन करेगी। अश्विन ने कहा कि अगर उन्हें रिटेन किया जा रहा होता, तो अभी तक उन्हें पता लग जाता। इतना ही नहीं अश्विन ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स द्वारा श्रेयस अय्यर को भी रिटेन नहीं किया जाएगा।

श्रेयस की कप्तानी में पहली बार फाइनल में पहुंची थी दिल्ली कैपिटल्स:

रविचंद्रन अश्विन आईपीएल 2019 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए थे।  दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए अश्विन ने 7।55 की इकॉनमी रेट से 20 विकेट अपने नाम किए हैं। वही श्रेयस अय्यर की बात करें तो वो दिल्ली कैपिटल्स से साल 2015 में जुड़े थे। आईपीएल 2019 में उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ में और आईपीएल 2020 में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंची थी। दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने 86 पारियों में  31।7 की औसत से 1916 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 अर्धशतक भी अपने नाम किया है।

रिटेंशन पॉलिसी:

आईपीएल की रिटेंशन पॉलिसी के मुताबिक इस बार पुरानी टीमों के पास अधिकतम चार खिलाड़ियों को रीटेन करने की छूट रहेगी जबकि दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ बाकी टीमों द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी में से तीन खिलाड़ी उठा सकती हैं। कोई भी टीम अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इसमें अधिकतम तीन भारतीय खिलाड़ी या फिर अधिकतम दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने राहुल द्रविड़ को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- वो मेरी पहली मोहब्बत

यह भी पढ़ें: ICC ने चुनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट, एक भी भारतीय को नहीं दी जगह, इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को बनाया कप्तान

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More