पानी में रानी लगा रहीं आग, तस्वीरें देखकर पिघले फैंस!

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो अपनी पर्सनल लाइफ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैंस को उनके पोस्ट्स का बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

रानी ने हाल ही इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसे देखकर फैंस की दिलों की धड़कनें तेज हो गई होंगी। रानी ने इंस्टाग्राम पर स्विमिंग करते हुए तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर के कैप्श्न में रानी ने लिखा, ‘मस्ती के साथ स्विमिंग भी… रियली एंजॉयड’

रानी ने जमकर की मस्त-

https://www.instagram.com/p/BvoNJPSgx2z/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

साथ ही उन्होंने #meditation #superb #feelings #sooo #relex जैसे हैशटैग्स का प्रयोग ​भी किया है।पानी में झूमती रानी का अंदाज फैंस को पंसद आ रहा है। इस तस्वीरें में रानी एक दम कूल अंदाज में नजर आ रही है।

‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ थी पहली फिल्म-

https://www.instagram.com/p/BvoN9cxAUZ4/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक है। अपनी फिल्मों में बोल्ड सीन देने से वो कभी नहीं हिचकतीं हैं। रानी ने अपने करियर की शुरुआत तब की थी जब वह क्लास 10 में​ थी। उनकी पहली फिल्म का नाम था ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’।

16 साल में ही बनीं स्टार-

https://www.instagram.com/p/BvoOOSygQG2/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

इस फिल्म में रानी को सुपरस्टार मनोज तिवारी के ओपोजिट कास्ट किया गया था। इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा में धूम मचा दी थी। ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ फिल्म भोजपुरी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

रानी 16 साल में ही स्टार बन गई। इसके बाद रानी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज की तारीख में रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन है।

यह भी पढ़ें: सोनम के गाने पर बेफिक्रे थिरकी रानी, शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें: Video: बेहद हॉट अंदाज में झूमती नजर आईं मोनालिसा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)