खेल रत्न पुरस्कार से हटा राजीव गांधी का नाम, अब ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा यह सम्मान

0

खेल रत्न पुरस्कार को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे बड़े अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर अब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है।

बता दें कि हर साल मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन यानी 30 अगस्त को खेल से जुड़े अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

पीएम मोदी ने दी जानकारी-

शुक्रवार को पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।’

अशोक ध्यानचंद ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद-

मेजर ध्यानचंद के बेटे और पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद ने कहा, ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने के लिए मैं सरकार, प्रधानमंत्री और खेल मंत्रालय का धन्यवाद करता हूं।

यह भी पढ़ें: ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद शाहरुख खान ने कहा- ‘दिल टूटा है लेकिन…’

यह भी पढ़ें: BCCI ने की सिफारिश, ‘खेल रत्न’ बनेंगे विराट कोहली

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More