देश के कई इलाकों में झमाझम बरस रहा पानी, दिल्ली में भी तेज बारिश जारी…

बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। कभी तेज तो कभी धीमे सुबह 6 बजे से यहां बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्‍ली-एनसीआर में कल भी बारिश हुई थी।

बारिश से दिल्‍ली, दिल्‍ली- एनसीआर की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है।

वहीं, पश्‍चिमी यूपी, मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली से लगे हरियाणा के कई जिलों, राजस्‍थान में भी बारिश का दौर जारी है।

पंजाब में भी बारिश हुई है। राज्‍य के अमृतसर में आज सुबह बारिश हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में देर रात से घोर-गरज के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में शहर में 97 मिलीमीटर बारिश हुई।

यह भी पढ़ें: तीन दिनों तक इन राज्यों में आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने बताई ये वजह

यह भी पढ़ें: लखनऊ में बदला मौसम का रुख, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)