अमेठी में बोले राहुल गांधी, कहा- पहली बार किसी को गंगा में अकेले स्नान करते हुए देखा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को अमेठी पहुंचे।

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को अमेठी पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अमेठी में 6 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि  उन्होंने पहली बार किसी को गंगा में अकेले स्नान करते हुए देखा।

पीएम मोदी के गंगा में स्नान करने पर कसा तंज:

अमेठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार हमने देखा कि प्रधानमंत्री जी ने गंगा में स्नान किया। पहली बार मैंने देखा कि एक आदमी स्वंय गंगा में स्नान कर रहा है। मैंने कभी देखा नहीं, इतिहास में कभी नहीं हुआ कि एक आदमी जाकर।।। बाकी सबको हटा दिया। योगी जी को हटा दिया, राजनाथ सिंह को बाहर फेंक दिया, नहीं भैया। पूरी दुनिया ने देखा कि एक आदमी अकेला गंगा में स्नान कर रहा है। ऐसा और कोई नहीं कर सकता है।

पीएम मोदी पर साधा निशाना:

राहुल गांधी कृषि कानून बिल को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘यूपी में चुनाव है, इसलिए उन्होंने कहा कि गलती हो गई, माफी मांगता हूं। उन्होंने गलती नहीं की, बल्कि देश के पूंजीपतियों के लिए काम किया था। जानबूझ कर किसानों की कमाई पूंजीपतियों के हवाले करने का काम किये थे। लेकिन हिन्दू प्रेशर के आगे नहीं झुकता। हिन्दू-हिंदुत्ववादी में यही फर्क होता है।

मुद्दों से भटकाते है मोदी-योगी:

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों लोग मुद्दे से भटकाते हैं। उन्होंने हिंदू और हिंदुत्ववादी पर फर्क बताते हुए कहा कि हिंदू का रास्ता सत्याग्रह है जबकि हिंदुत्ववादी का रास्ता सत्ताग्रह है। उन्होंने कहा कि जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है वो हिंदू है और जो हिंसा फैलाता है वह हिंदुत्ववादी है।

 

यह भी पढ़ें: जड़ेजा की वजह से पूरी तरह खत्म हुआ इस दिग्गज खिलाड़ी का करियर, बना था ‘मैन ऑफ द मैच’

यह भी पढ़ें: मेगा ऑक्शन से पहले किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More