मुजफ्फरपुर कांड: तेजस्वी के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे राहुल गांधी

0

मुजफ्फरपुर कांड पर आरजेडी समेत पूरा विपक्ष बिहार की नीतीश सरकार पर हमलावर है। शनिवार को नीतीश सरकार के खिलाफ आरजेडी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान विपक्षी एकजुटता भी दिखाई दे रही है। RJD नेता तेजस्वी यादव के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, AAP के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, लेफ्ट के नेता डी. राजा, सीताराम येचुरी, TMC के दिनेश त्रिवेदी, शरद यादव, संजय सिंह, जीतनराम मांझी, कन्हैया कुमार समेत विपक्षी दलों के कई नेता पहुंचे हैं।

जंतर-मंतर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीधेतौर पर बिहार सरकार और बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 40 बेटियों के साथ कई वर्षों से गलत काम किया जा रहा था। उन पर अमानवीय अत्याचार हो रहा था। दुख की बात यह है कि बिहार सरकार की नजर में यह बात पहले ही कई बार आई, उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे NGO को फंड मिलते रहे। इससे साफ है गलत काम करनेवालों की पहुंच ऊपर तक और बड़े-बड़े लोगों से रिश्ते हैं। केजरीवाल ने मांग की कि मामले की 3 महीने में जांच कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।

‘एक निर्भया से गलत हुआ, UPA का सिंहासन डोल गया था’

केजरीवाल ने कहा कि जिन पार्टियों के नेता दोषियों को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं, वे भी कम दोषी नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक निर्भया के साथ गलत काम हुआ था, UPA का सिंहासन डोल गया था। सरकार में बैठे लोगों को याद रखना चाहिए कि 40 निर्भया के साथ गलत काम हुआ है तो जनता 40 बार उनके सिंहासन को उखाड़ कर फेंक सकती है।

lso Read :  मुजफ्फरपुर कांड: ‘बेटी बचाओ’ नारे को बना दिया जुमला- अखिलेश

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग सोशल मीडिया और सड़कों पर महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते हैं। सोशल मीडिया पर पत्रकारों के खिलाफ भी गलत बातें कही जाती हैं। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के भीतर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। क्या हम ऐसा ही देश बनाना चाहते हैं?

तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला

शनिवार को तेजस्वी ने इस मामले में बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाल आयोग की रिपोर्ट सामने आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब टाटा इंस्टि्यूट की रिपोर्ट सामने आई तब जाकर 2 महीने के बाद FIR दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि इसमें भी मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर का नाम नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया, ‘आरोपी ब्रजेश नीतीश जी का करीबी रहा है।’

Also Read :  GST: डिजिटल पेमेंट पर कैशबैक, ‘रुपे कार्ड’ पर छूट की घोषणा

उन्होंने आगे कहा, ‘हम चाहते हैं कि ब्रजेश ठाकुर को फांसी दी जाए।’ तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर आप बिहार में अपराध के आंकड़ों पर नजर डालिए तो पिछले साल में इसमें काफी बढ़ोतरी हुई है। राज्य में गैंगरेप के मामले एक के बाद एक कई जिलों से सामने आ रहे हैं।आपको बता दें कि प्रदर्शन के बाद पीड़ित बच्चियों को इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए ‘कैंडल मार्च’ भी निकाला जाएगा।

‘जानकारी देनेवाली बच्ची जिंदा है या नहीं, पता नहीं’

तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस बच्ची ने यह पूरी जानकारी दी थी उसे मधुबनी के किसी शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया है। शिफ्ट किए जाने के बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते कि वह जीवित है या उसकी हत्या कर दी गई या वह लापता है।

बीजेपी ने धरने पर कसा तंज

एक तरफ जंतर-मंतर पर विपक्ष एकजुट दिख रहा है तो वहीं बीजेपी ने धरने प्रदर्शन में महिलाओं की सुरक्षा पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि राहुल गांधी के प्रदर्शन में क्या हुआ था, यहां तक कि प्रियंका गांधी की भी सुरक्षा नहीं हो पाई। अब तेजस्वी यादव भी इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं। कोई भी महिला सुरक्षित नहीं होगी।’

Also Read : J&K: फारुख अब्दुल्ला के घर में घुसा निहत्था युवक, सुरक्षाबलों ने मारी गोली

क्या है पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर में बेसहारा लड़कियों के लिए बने आश्रय गृह में 34 नाबालिग लड़कियों से रेप का मामला सामने आया है। इसमें तीन बच्चियों की मौत की बात भी कही जा रही है। इस बालिका गृह का संचालन ब्रजेश ठाकुर का एनजीओ करता है। ठाकुर एक छोटा सा अखबार ‘प्रात:कमल’ चलाता है। मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।

महागठबंधन पर यह बोले तेजस्वी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है और राहुल गांधी को बड़ी भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं को साथ बैठकर इस पर बात करनी चाहिए।

(साभार- NBT)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More