शनिवार को प्रियंका के साथ अमेठी जा रहे हैं राहुल गांधी, मोदी सरकार के नीतियों के विरोध में करेंगे पदयात्रा

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार, 18 दिसंबर को अमेठी दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी इस दौरे पर रहेंगी।

0

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार, 18 दिसंबर को अमेठी दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी इस दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राहुल और प्रियंका अमेठी के जगदीशपुर से हारीमऊ गांव तक छह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। राहुल गांधी 18 दिसंबर को सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद प्रियंका के साथ सड़क मार्ग से अमेठी जाएंगे।

मोदी सरकार के नीतियों के विरोध में करेंगे पदयात्रा:

कांग्रेस की जिला इकाई के प्रवक्ता अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मोदी सरकार के नीतियों के विरोध में राहुल और प्रियंका गाधी जगदीशपुर के रामलीला मैदान से हारीमऊ गांव तक करीब छह किलोमीटर की पदयात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पदयात्रा के समापन स्थल हारीमऊ में राहुल गांधी एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने झोंक दी है पूरी ताकत:

कांग्रेस ने इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राहुल और प्रियंका के स्वागत में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य नरेंद्र मिश्र ने कहा कि राहुल और प्रियंका हमेशा अमेठी के लोगों के लिए काम करते रहते हैं। कोरोना काल में भी अमेठी के जनता के साथ वे खड़े रहे।

स्मृति ईरानी से हारने के बाद दूसरी बार आ रहे राहुल गांधी:

बता दें कि जगदीशपुर विधानसभा सीट से भाजपा के सुरेश पासी विधायक हैं और मंत्री भी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी से हारने के बाद राहुल गांधी अमेठी के दौरे पर दूसरी बार आ रहे हैं। राहुल गांधी 15 वर्षों तक यहां से सांसद भी रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: भूटान ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, कहा- बिना शर्त निभाई दोस्ती

यह भी पढ़ें: मेगा ऑक्शन से पहले किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More