भाजपा के विधायकों से बेटियों को बचाओ : राहुल गांधी

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को महिला कांगेस की कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों के जरिये केंद्र की मोदी सरकार पर हमला (attacked) किया। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में महिला कांग्रेस के कार्यक्रम ‘महिला अधिकार सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी ने बड़े भाषणों के बाद ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ प्रोग्राम की शुरुआत की।

संगठन के दरवाजे महिलाओं के लिए बंद हैं

बेटियों को बचाने के लिए हर जिले में 40 लाख रुपये दिए गए। पीएम मोदी कह रहे ‘बेटी बचाओ बेटी बचाओ’। हमें समझ नहीं आया कि बेटी किससे बचानी थी। अब तो बेटियों को बीजेपी के विधायकों से बचाना है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर वार करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘आरएसएस में एक भी महिला नहीं है, क्योंकि उस संगठन के दरवाजे महिलाओं के लिए बंद हैं।

Also Read :  मैं चाहता हूं गिर जाए योगी सरकार : अखिलेश यादव

‘ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत मसलों पर बोलते हैं, लेकिन रेप की घटनाओं पर चुप रहते हैं।’आरएसएस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘आरएसएस एक ऐसा संगठन है, जिसमें महिलाएं नहीं जा सकती है। उनकी विचारधारा है कि महिलाएं देश नहीं चला सकती हैं। आरएसएस की विचारधारा ने देश में आग लगा दी है। जिस दिन आरएसएस में महिलाएं शामिल हो गई, उस दिन आरएसएस बदल जाएगा।’

ये सिर्फ बड़ी बाते करते हैं

राहुल ने कहा, ‘जो मोदी सरकार ने 4 साल में महिलाओं के खिलाफ किया, वो 70 साल तो छोड़िए, इस देश में 3000 साल में भी नहीं हुआ। ये सिर्फ बड़ी बाते करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने सदन में महिला आरक्षण का खुला समर्थन कर दिया है। राहुल ने कहा कि आने वाले वक्त में कांग्रेस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

महिला कांग्रेस का अलग से झंडा जारी हुआ

राहुल ने महिला आरक्षण मुद्दे पर कहा कि अगर बीजेपी महिला आरक्षण बिल लेकर आती है, तो कांग्रेस उसका समर्थन करेगी। लेकिन अगर बीजेपी ऐसा नहीं करती है तो कांग्रेस सरकार आने पर महिला आरक्षण बिल पास कराया जाएगा। बता दें कि महिला अधिकार सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस का नया झंडा जारी किया। कांग्रेस पार्टी के बाकी जो अग्रिम संगठन हैं उनके पास झंडा है, लोगो है, लेकिन महिला कांग्रेस के पास कोई झंडा नहीं था। आज महिला कांग्रेस का अलग से झंडा जारी हुआ।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More