आखिरकार मान गया प्रशासन, राहुल और प्रियंका को मिली लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत

0

लखीमपुर पर सियासी जंग के बीच बड़ी खबर आई है। अब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य तीन लोगों को यूपी की योगी सरकार द्वारा लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी गई है।

इससे पहले लखीमपुर खीरी जाने कोशिश कर रही प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में रखा गया है। अब खबर है ​कि थोड़ी देर में प्रियंका की रिहाई हो सकती है। DM और SP गेस्ट हाउस में मौजूद हैं जो प्रियंका गांधी से बातचीत कर रहे हैं।

लखनऊ पहुंच रहे हैं राहुल गांधी-

इसके अलावा राहुल गांधी फ्लाइट से लखनऊ पहुंच रहे हैं। वह वहां से लखीमपुर खीरी जाएंगे। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी हिंसा से पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह को छोड़ा गया है। संजय सिंह लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि यूपी सरकार ने राहुल गांधी को तीन और लोगों के साथ सीतापुर जाने की अनुमति दी।

गृहमंत्री से मिले अजय मिश्रा-

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान गृहमंत्री को लखीमपुर मामले की पूरी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा : सरेंडर कर सकते हैं आशीष मिश्रा, किसानों को कुचलकर मारने का आरोप…

यह भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा पर सियासी जंग : दो मुख्यमंत्रियों के साथ लखनऊ के लिए निकले राहुल गांधी…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More