प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

0

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और जनसमस्याओं को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी लखनऊ की विधानसभा के सामने जमकर हंगामा काटा। गले में सब्जी की माला और हाथ में प्रसपा पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की और प्रदर्शन (protested) किया।

राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव के नेतृत्व हुए प्रदर्शन में जैसे ही कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की तरफ कूच कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया।  पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई और उग्र हो रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दिया।

पुलिस प्रशासन ने रास्तों पर भारी सुरक्षाबल और बैरिकैडिंग लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी। कार्यकर्ताओं ने नारे बाजी करनी शुरु कर दी। कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।

साथ ही ‘जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है’ के नारे लगाते हुए विधानसभा की तरफ कूच कर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को विधानसभा की तरफ बढ़ता देख पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले सड़क जाम कर जमकर नारे बाजी की फिर इसके बाद राजभवन होते हुए गेट नंबर 8 विधानसभा पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जैसे ही विधानसभा की तरफ कूच दिया वैसै ही पुलिस प्रशासन ने बीच में ही रोक दिया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दिया। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद कार्यकर्तााओं और पुलिस प्रशसान के बीच झड़प हो गई। कार्यकर्ता को उग्र होते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश में महंगाई भ्रष्टाचार और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी महासचिव आदित्य यादव ने जिला अधिकारी को 15 सूत्रीय मांगो वाला ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में किसानों और प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे शामिल थे। इतना ही नहीं प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों को कई समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा गया। सैकड़ों की संख्या में आए कार्यकर्ताओं महिलाएं कार्यकर्ता भी शामिल रही।

प्रदर्शन से लगा जाम

सैकड़ों की संख्या में आए प्रसपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से जाम लग गया। आम लोगों को कई घंटो तक जाम का सामना करना पड़ा। हजरतगंज की सड़कों पर लगे जाम को काफी देर की मशक्कत के बाद छुटकारा पाया जा सका।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More