प्रियंका गांधी को नहीं पता क्या है पीएम मोदी की जाति!

0

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनावी मैदान में उतरी प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है। इस बाबत कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की रैलियां और रोड शो लगातार जारी है।

प्रियंका मुंशीगंज गेस्ट हाउस में शनिवार रात्रि विश्राम करने बाद रविवार सुबह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अमेठी की रणनीति तैयार की। सुबह 11 बजे तक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं और नेताओं से भेंट करने के बाद गेस्ट हाउस ने निकलीं।

कांग्रेस महासचिव ने पीएम मोदी का नाम लिए बगैर राष्ट्रवाद पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और जनता का आदर ही सबसे बड़ा राष्ट्रवाद है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि देश के लोगों की आवाज दबाई जा रही है।

‘अमेठी के लोग बेहद स्वाभिमानी’-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्ष पर उनकी जाति को लेकर हमला करने के आरोप पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे तो आज तक नहीं पता कि पीएम की जाति क्या है। हमने प्रधानमंत्री पर कभी निजी हमले नहीं किए।

उन्होंने भाजपा पर पैसे की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि वह लोग पैसे बांटकर, जूते बांटकर राजनीति करते हैं जो पूरी तरह गलत है। यह अमेठी का अपमान है।

प्रियंका ने कहा कि अमेठी के लोग बेहद स्वाभिमानी हैं। मैं जब 12 साल की थी तब से अमेठी आ रही हूं। जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही राजनीति का सबसे अच्छा तरीका है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी : प्रियंका नहीं बल्कि अजय राय देंगे पीएम मोदी को चुनौती

यह भी पढ़ें: अमेठी से कानपुर तक आज बजेगा प्रियंका गांधी का डंका, ये होगा ख़ास

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More