समाजवादियों के ‘गढ़’ में प्रियंका गांधी ने भेजी राहत सामग्री, शुरू हुई सुगबुगाहट

0

वाराणसी। कोरोना संकट के बीच गरीबों की मदद के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगे आई हैं। मुश्किल वक्त में प्रियंका गांधी ने वाराणसी से सटे आज़मगढ़ जिले में एक ट्रक अनाज भेजा है। ये राहत सामग्री लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के बीच में बांटा जाएगा।

प्रियंका गांधी ने दिया खास संदेश

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस फाइट कोरोना व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष व प्रदेश के पदाधिकारी जुड़े हैं। आजमगढ़ जिले में प्रियंका स्वयं 15 लोगों को अनाज और दवाएं पहुंचवा चुकी हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि अनाज ऐसे जरूरतमंद लोगों में वितरित किया जाए जिनको सरकार से मदद न पहुंची हो। खासतौर से विधवाओं, विकलांगों व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का विशेष ध्यान दिया जाए।

समाजवादियों का गढ़ रहा आजमगढ़

आजमगढ़ की गिनती समाजवादी गढ़ के तौर पर होती है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जहां पर मुलायम सिंह यादव यहां आए जीते थे, तो वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव भवन अखिलेश यादव सांसद चुने गए। ऐसे में प्रियंका गांधी का आजमगढ़ के लिए दरियादिली दिखाना समजवादियों को पच नहीं रहा है। माना जा रहा है कि मुस्लिम बहुल इस इलाके में प्रियंका गांधी सेंधमारी करना चाहती हैं। यही कारण है कि रायबरेली और अमेठी को छोड़कर प्रियंका गांधी ने अपना ध्यान आजमगढ़ पर लगा रखा है।

अब तक कोरोना के इतने मामले सामने आए

शुरूआती दौर में मिले निजामुद्दीन मरकज से आए जमात से संबंधित तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए है। शुक्रवार की देर रात तीनों के तीसरे सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। अब इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। हालांकि बाहरी प्रदेश के होने के कारण अभी उन्हें घर नहीं भेजा जाएगा। तीनों को शेल्टर होम में रखा जाएगा। निजामुद्दीन मरकज से जुड़े तब्लीगी जमात के 15 लोग 30 मार्च को मुबारकपुर और संजरपुर से पकड़े गए थे। इन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। एक अप्रैल को इनकी रिपोर्ट आई थी। इसमें मुबारकपुर के चक सिकठी गांव स्थित मस्जिद में ठहरे एक आंध्र प्रदेश, एक तेलंगाना व एक गाजियाबाद के जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

यह भी पढ़ें : क्या कोरोना वायरस धूप में मर जाता है?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More