Video: प्रियंका का मिर्जापुर दौरा, मंदिर और मजार पर टेकेंगी मत्था

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के यूपी दौरे का आज दूसरा दिन हैं, बोट यात्रा पर निकली प्रियंका आज मिर्जापुर में रहेंगी, जहाँ वह विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन करने के बाद इस्माइल चिश्ती की मजार पर चादर चढ़ाएंगी। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से भी मुलाक़ात करेंगी।

प्रियंका गांधी सुबह साढ़े नौ बजे मिर्जापुर में सीता समाहित स्थाल गेस्ट हाउस से सड़क मार्ग से रवाना होंगी। प्रियंका 11 बजे विंध्याचल मंदिर दर्शन करने पहुंचेंगी।इसके बाद सुबह 11.40 बजे  प्रियंका गांधी मजार जाएंगी।

मंदिर के बाद मजार जाएंगी प्रियंका गांधीः

प्रियंका गांधी 11:00 बजे विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगी। इस मंदिर में नेहरू गांधी परिवार के पारंपरिक पंडे भी होते हैं। प्रियंका गांधी मंदिर दर्शन और पूजा-पाठ के बाद विजिटर्स डायरी में अपने संस्मरण लिखेंगी। यहां की विजिटर्स डायरी में नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक की टिप्पणियां लिखी हैं। मंदिर दर्शन के बाद प्रियंका गांधी विंध्याचल मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर मौजूद कंतित शरीफ मजार जाएंगी, जहां वह चादर भी चढ़ाएंगी।

प्रियंका का टाइम टू टाइम कार्यक्रम:

-मंगलवार सुबह 8 बजे सीतामढ़ी मंदिर में  माता सीता के दर्शन करेंगी।
-इसके बाद सुबह 9 से 9.30 बजे तक जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय और जिला अध्यक्ष के घर के पास प्रियंका गांधी का स्वागत होगा।
-जिसके बाद रोड करते हुए प्रियंका गांधी मिर्जापुर विंध्यवासिनी धाम के लिए निकलेंगी।
-प्रियंका गांधी के कायक्रम में बदलाव की सूचना जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा ने दी है।
-11 बजे विंध्याचल मंदिर के दर्शन करेंगी। वहां वह करीब आधा घंटे रुकेंगी।
-11:40 बजे विध्यांचल में कंटिट शरीफ मजार पर जाएंगी।
-1:05 बजे वहां से सीधे मिर्जापुर में स्थित भटौली घाट पहुंचेगी।
-2:45 बजे इसी जिले के सिंधोरा घाट पर लोगों से मिलेंगी।
-3:30 बजे मोटर वोट से सिंधौरा घाट से चुनार पॉन्टून ब्रिज पहुंचेंगी। यहां वे लोगों को संबोधित करेंगी।
-रात्रि विश्राम चुनार स्थित पीडब्ल्यूडी के किला गेस्ट हाउस में करेंगी।
-इस कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ होंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More