आज है देशी गर्ल की विदेशी बाबू के साथ रोका सरेमनी?

0

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रिलेशनशिप और सगाई (engaged ) को लेकर लंबे समय से चर्चा है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि प्रियंका और निक ने पिछले महीने ही सगाई कर ली थी और यूएस मीडिया ने भी उस खबर को पुख्ता किया था। हालांकि प्रियंका और निक ने अपनी सगाई को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन अब वे इसे ऑफिशल करने जा रहे हैं।

सगाई की ऑफिशल अनाउंसमेंट कर देंगी

कहा जा रहा है कि आज यानी 18 अगस्त को प्रियंका और निक की रोका सेरिमनी है। पिछले दो दिनों से इसकी तैयारियां चल रही हैं। प्रियंका जुहू में रहती हैं और वहां उनके पड़ोसियों व सोसाइटी के अन्य लोगों से पता चला कि पिछले दो दिनों से लोग साज-सज्जा का सामान लेकर प्रियंका के घर आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोका सेरिमनी के बाद प्रियंका अपनी सगाई की ऑफिशल अनाउंसमेंट कर देंगी।

प्रियंका ने वह फिल्म निक से शादी के चलते छोड़ दी

यह सेरिमनी भी प्रियंका के घर ही इस सेरिमनी के लिए निक जोनस अपनी फैमिली के साथ भारत आ चुके हैं। गुरुवार देर रात प्रियंका और निक फैमिली के साथ डिनर के लिए भी बाहर गए।बता दें कि प्रियंका और निक की सगाई की खबरों को तब और हवा मिली, जब यूएस मीडिया ने कन्फर्म किया कि दोनों ने प्रियंका के बर्थडे के मौके पर यानी 18 जुलाई को सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका ने अचानक ही सलमान खान स्टारर ‘भारत’ को बीच में ही छोड़ दिया। कहा जा रहा था कि प्रियंका ने वह फिल्म निक से शादी के चलते छोड़ दी।

Also Read : इमरान ने किया था चैलेंज इसलिए… सुनील गावसकर

‘भारत’ के निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने भी ट्वीट कर प्रियंका के फिल्म छोड़ने की वजह बताई, जिसमें उनका इशारा भी प्रियंका और निक की शादी की तरफ था।खैर, अब सभी की नज़रें प्रियंका और निक की रोका सेरिमनी पर टिकी हैं।

ऐक्ट्रेस सोफी चौधरी के पार्टी में शामिल होने की खबरें हैं

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोका सेरिमनी प्रियंका के घर पर ही होगी, जबकि सगाई की पार्टी मुंबई के एक फाइव स्टार होटेल में होगी। इस ग्रैंड पार्टी में के लिए होटेल के 200 कमरे बुक किए गए हैं, ताकि प्रियंका और निक के दोस्त और रिश्तेदार वहां ठहर सकें। उनके अलावा बॉलिवुड से रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और ऐक्ट्रेस सोफी चौधरी के पार्टी में शामिल होने की खबरें हैं।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More