प्रधानमंत्री सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का हुआ उद्घाटन, जानिए यूपी के कौन से जिले होगें लाभान्वित..

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी (UP) को एक और बड़ी सौगात दी है।

0

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी (UP) को एक और बड़ी सौगात दी है। आज बलरामपुर दौरें पर निकले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया है। यह परियोजना पिछले 40 सालों से लंबित थी। जिसे आज मोदी ने हरी झंडी दे दी है। बता दें कि प्रधानमंत्री सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना से करीब 30 लाख किसानों को फायदा होगा।

क्या है प्रधानमंत्री सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना:

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का काम 1978 में शुरू हो गया था। उस समय इस परियोजना की लागत 100 करोड़ रुपए थी। लेकिन हमेशा किसी न किसी रुकावट के कारण यह परियोजना पुरी नहीं हो पा रहा थी। बीजेपी के सत्ता में आने के बाद 2016 में इस परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना मे शामिल किया गया। और लगभग 4 साल में ही इसे पूरा कर दिया गया। इस समय इसकी लागत 10 हजार करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

परियोजना से किसे मिलेगा फायदा:

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना से पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर और महराजगंज को लाभ होगा। उन 30 लाख किसानों को फायदा पहुंचेगा, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि है। इस परियोजना में लगभग 4.04 लाख हेक्टेयर तक के सिंचाई क्षेत्र शामिल होंगे।

बलरामपुर दौर मे क्या बोले मोदी:

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘’कुछ लोगों का काम सिर्फ फीता काटना होता है। हो सकता है उन्होंने इसका फीता भी बचपन में काट दिया हो। लेकिन हमारी सरकार का काम प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा करना है। हम सिर्फ फीता काटने पर विश्वास नहीं करते हैं।’’

मोदी ने बलरामपुर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ‘’ आपकी मेहनत का एक-एक रुपया सही समय पर सही काम करने के लिए होना चाहिए। आपके रुपये को बर्बाद करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। जनता उन्हें जवाब देगी। नहर का यही पानी 20-30 साल पहले मिला होता तो वो देश का खजाना भर देता. अपने बच्चों की शिक्षा अच्छी कर पाता। भारत रुकेगा नहीं और थमेगा नहीं। हम सब मिलकर और मेहनत करेंगे। हर चुनौती का सामना करेंगे। भारत को और समृद्धशाली बनाएंगे। ‘’

 

 

यह भी पढ़ें: Video: कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत समेत कई अधिकारी थे सवार

यह भी पढ़ें: मेगा ऑक्शन से पहले किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।) 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More