सूरीनाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोली- जैसे मैं अपने घर में ही हूं…

0

पहली बार सूरीनाम देश पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। यहां आकर लगा जैसे मैं अपने घर में ही हूं। यहां के लोग सहजता से दूसरों से घुल-मिल जाते हैं…

इन दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम में हैं। यहां महामहिम मुर्मू ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में सूरीनाम देश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। भारत की राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम पहुंचीं थी।

द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद ट्वीट किया, ‘‘ यह सम्मान न केवल मेरे लिए बल्कि भारत के उन 1.4 अरब लोगों के लिए भी बेहद मायने रखता है जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं। ’’

यह सम्मान दोनों देशों के बीच की मित्रता का प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय-सूरीनाम समुदाय की विभिन्न पीढ़ियों को यह सम्मान समर्पित किया है। जिन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को समृद्ध करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह विशेष भाव दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।

इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यहां के सभी प्रतिनिधिमंडल की ओर से किए गए स्वागत और आतिथ्य से मैं बहुत अभिभूत हूं। मैं भारत के आपके भाइयों और बहनों की ओर से आपको शुभकामनाएं देती हूं। आपके देश की यह मेरी पहली यात्रा है और आज का दिन एक विशेष अवसर भी है।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘आपको देश की हरियाली, पेड़-पौधे और शुद्ध हवा से बहुत ही अच्छा वातावरण बनता है, लेकिन जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया है, वो सूरीनाम के लोगों का विविधता, स्वागत, सेहत और उत्साह। विविधता के लिए प्रसिद्ध भारत और सूरीनाम के लोग दूसरों से सहजता से घुल-मिल जाते हैं, कि मुझे लगने लगा है जैसे मैं अपने घर में ही हूं।’

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को दी बधाई

राष्ट्रपति को सम्मानित किए जाने पर  प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, ‘‘ सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार’ से सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रपति जी को बधाई। सूरीनाम की सरकार और लोगों का यह विशेष भाव दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है। ’’

विदेश मंत्रालय ने दी थी जानकारी

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति को सम्मानित किए जाने की जानकारी दी थी। मंत्रालय के आधिकारिक खाते से ट्वीट किया गया, ‘‘भारत-सूरीनाम के गहरे संबंधों का सम्मान। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने उनके देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार’ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानित किया।’’

प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है सूरीनाम 

सूरीनाम, आधिकारिक तौर पर सूरीनाम गणराज्य , उत्तरी दक्षिण अमेरिका में एक देश है, उत्तर में उत्तरी अटलांटिक महासागर की सीमा, पूर्व में फ्रेंच गुयाना, पश्चिम में गुयाना और दक्षिण में ब्राजील है।

सूरीनाम बॉक्साइट, इमारती लकड़ी, सोना और तेल जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। खनन क्षेत्र से राजस्व देश की अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर योगदान देता है। जोहान एडॉल्फ पेंगेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पारामारिबो की राजधानी से लगभग 45 किमी दूर है।

Also Read : ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग पर थियेटरों में भगवान हनुमान के लिए खाली रहेगी 1 सीट

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More