राष्ट्रपति ने 8 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल

0

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक समेत 8 राज्यों में नए राज्यपालों को नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरों के बीच यह घोषणा की गई है। इसके तहत केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- बंगाल में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में शामिल

इसके अलावा, विशाखापत्तनम से 16वीं लोकसभा के सांसद हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुजरात भारतीय जनता पार्टी के नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल के रूप में और गोवा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि ये सभी नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

कई विभागों में बदलाव को मंजूरी

वहीं, राष्ट्रपति ने कुछ राज्यपालों की नियुक्ति के साथ ही कुछ अन्य के विभागों में बदलाव को मंजूरी दी है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- प्यार में पागल मामी ने भांजे संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More