प्रतापगढ़ : दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुराल वाले फरार

देश में एक तरफ महिलाओं को कंधे से कंधा मिलाकर चलने के नारे दिए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आज भी बेटियां दहेज की बलि बेदी पर चढ़ रही हैं

0

देश में एक तरफ महिलाओं को कंधे से कंधा मिलाकर चलने के नारे दिए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आज भी बेटियां दहेज की बलि बेदी पर चढ़ रही हैं। ताजा मामला प्रतापगढ़ का है। यहां दहेज के लिए पहले महिला को बेरहमी से पीटा गया और फिर उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाया गया।

यह घटना सोमवार देर रात की है। मामला जेठवारा थाना के अइजगा का है। मायके पक्ष के लोगों ने इसकी पुलिस को तहरीर दी। 8 जून 2017 को हथिगवां इलाके के राम अंजोर मिश्र के बेटी पूनम की शादी पवन मिश्र के साथ हुई थी।

pratapgarh dowry death : पति गिरफ्तार-

शादी के बाद से ही समय-समय पर दहेज कम मिलने को लेकर अक्सर पूनम के साथ मारपीट की जाती थी। वारदात वाले दिन भी पूनम को फंदे से लटकाने से पहले मारा-पीटा भी गया था।

इस मामले में पुलिस ने पति पवन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपी सास-ससुर और जेठ फरार हो गए है। हालांकि पुलिस के अधिकारी इस बाबत कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

कब लगेगी अपराधों पर लगाम-

बड़ा सवाल ये है कि आखिर कब लगाम लगेगी दहेज हत्या, घरेलू हिंसा और महिलाओ के प्रति हो रहे अपराधों पर, क्या कभी सुधरेगी पुलिस और बनेगी मित्र पुलिस। ये कोई पहला मामला नही है जब पुलिस का संवेदनहीन चेहरा सामने आया हो।

यह भी पढ़ें: खाली बंगले में लड़की के साथ रईसजादों ने किया गैंगरेप

यह भी पढ़ें: नोएडा : 12 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया बलात्कार

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More