प्रसपा प्रदेश सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, मचा हडकंप

0

जिले की राजनीति में इस नेता की अच्छी पकड़ मानी जाती है। जानकारी के मुताबिक सपा से भी काफी दिनों तक जुड़े रहे थे। समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा के प्रदेश सचिव ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ भी की।

प्रदेश सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश-

जहर खाने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विद्युत यादव को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया।

कर्ज में डूब चुके थे प्रदेश सचिव विद्युत यादव-

घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेलभद्रपुर निवासी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विद्युत यादव ने शुक्रवार सुबह अपने आवास पर जहर खा लिया। विद्युत यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख भी रहे हैं। साथ ही विद्युत यादव खुद 1995 से वर्ष 2000 तक प्रधान रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सपा से गठबंधन को तैयार शिवपाल, रखी ये शर्त!

यह भी पढ़ें: शिवपाल ने दी दरवेश यादव को श्रद्धांजलि, कहा – मामले की हो सीबीआई जांच

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More