महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली महिला और पति गिरफ्तार

0

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोस्टर पर गोली चलाने के मामले में फरार अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय और पति अशोक पाण्डेय को अलीगढ़ पुलिस ने मंगलवार रात दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते समय गिरफ्तार  कर लिया।

पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर अलीगढ़ के लिए रवाना हो गई है। दरअसल, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर अलीगढ़ में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे ने गांधी जी के फोटो पर नकली पिस्टल से गोलियां चला रही थीं तो दूसरी तरफ उनके कार्यकर्ता नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

Also Read : देखें आखिर सपना चौधरी का किससे हो गया पंगा किससे कह रही हैं.. तेरी औकात नहीं

इस शर्मनाक हरकत के लिए 8 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था जिसमें पुलिस ने दो कार्यकर्ताओं मनोज और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि अन्य अभी फरार चल रहे थे। इन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुईं थी।

फ़िलहाल अलीगढ़ पुलिस ने फरार अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय और पति अशोक पाण्डेय को दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते समय गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे और अन्य कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस मौके पर गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को हिंदू महासभा ने सच्चा हिंदूवादी बताते हुए महात्मा की उपाधि तक दे डाली।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More