PM Modi कल सुबह 10 बजे देश को करेंगे संबोधित

21 दिन का कोरोना वायरस लॉकडाउन कल खत्म हो रहा है

0
क्या देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन (coronavirus lockdown) बढ़ेगा। इसका जवाब कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi खुद देंगे। PM Modi कल (14 अप्रैल) को देश के नाम संबोधन देंगे। कोरोना के मामले बढ़ते हुए देखकर लॉकडाउन बढ़ने के चांस हैं।

*21 दिन का कोरोना वायरस लॉकडाउन कल खत्म हो रहा है, PM Modi 10 बजे करेंगे देश को संबोधित
*कोरोना लॉकडाउन कितना आगे बढ़ेगा और कैसे बढ़ेगा मोदी यह बता सकते हैं।
*इसबार लॉकडाउन को 2 हफ्ते यानी इस पूरे महीने के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है
इसबार लॉकडाउन में कारखानों को खोला जा सकता है, कुछ शहरों में छूट मुश्किल

PM Modi

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन : जल्द खुल सकते हैं शराब के ठेके, होगी होम डिलेवरी

कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं

नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 9000 के पार हो गया है। इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। हालांकि, लॉकडाउन का आगे बढ़ना लगभग तय है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi मंगलवार को सुबह 10 बजे देश को एक बार फिर से संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि PM Modi इस संबोधन में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

चौथी बार देश से सीधे बात करेंगे

ये चौथी बार होगा जब PM Modi कोरोना वायरस के मसले पर देश से सीधे बात करेंगे। इससे पहले उन्होंने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू, 21 दिनों के लॉकडाउन और फिर दीया जलाने की अपील के लिए राष्ट्र को संबोधित किया था।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन में लोगों के लिए रियर हीरो बनी यूपी पुलिस

PM Modi ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की थी। उस मीटिंग में यह बात निकलकर आई थी कि लॉकडाउन को कम से कम दो हफ्ते यानी इस पूरे महीने के लिए बढ़ाया जाना चाहिए। अब हो सकता है कि पीएम मोदी खुद मंगलवार को इसका ही ऐलान करें।

पीएम ने कहा था जान भी जहान भी

इससे पहले PM Modi ने लॉकडाउन के दूसरे फेज में कुछ छूट देने के संकेत भी दिए हैं, ताकि गिरती अर्थव्यवस्था में थोड़ी जान फूंकी जा सके। पीएम मोदी ने ‘जान भी, जहान भी’ की बात कहकर साफ कर दिया है कि वे कोरोना वायरस से लोगों की जान बचाने के साथ ही उनकी आजीविका और अर्थव्यवस्था को भी बचाना चाहते हैं। ऐसे में लॉकडाउन को अब चरणबद्ध ढंग से हटाया जाएगा।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More