‘पटरी पर रेल अकेल चली’ गाने में दिखा अक्षरा सिंह का स्वैग वाला डांस

भोजपुरी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना ‘पटरी पर रेल अकेल चली’ यूट्यूब पर रिलीज़ किया है। यह गाना काफी मजेदार है और सुनने वाले को झूमने पर मजबूर कर देगा। यह यूट्यूब पर अब तक 2,565,380 बार देखा गया है।

भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हो चुका है अक्षरा इस गाने पर थिरकते-झूमती नजर आ रहीं है। इसे वेव म्यूजिक भोजपुरी द्वारा रिलीज किया गया है।

इस गाने को अक्षरा ने ही गाया है और लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। घूंघरू जी गाने के संगीत निर्देशक हैं। यह गाना जोर-शोर से इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं।

अक्षरा को रंगीन भारतीय कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है और उनके डांस मूव्स काफी जबरदस्त हैं।

2013 में किया था डेब्यू-

बता दें कि अक्षरा की यह सफलता भाग्य से नहीं आईं और न ही किसी भरोसे उनके हिस्से आईं बल्कि इस सम्मान के पीछे अक्षरा की कड़ी मेहनत, लग्न और काम के प्रति समर्पण है।

अक्षरा सिंह ने 2013 में सुपरस्टार रवि किशन के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में एक अभिनेत्री के रूप में डेब्यू किया था। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है।

हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक साथ 21 गाने गाकर एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह की मुस्कान पर फ़िदा हुए फैन, कही ये बड़ी बात!

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह ने जीता रेडियो सिटी 91.1 FM पटना बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)   

Akshara Singhakshara singh youtubebhojpuri actressbhojpuri songbhojpuri song on youtubePatari Par Rail Akel ChaliPatari Par Rail Akel Chali songpatri par rail akel chalipatri par rail akel chali akshara singhYouTubeyoutube bhojpuri songअक्षरा सिंहपटरी पर रेल अकेल चली गीतपथरी पार रेल अकेल चलीभोजपुरी अभिनेत्री
Comments (0)
Add Comment