32 साल बाद पाकिस्तान की बेटी को मिली भारतीय नागरिकता, SSP ने सौंपा सर्टिफिकेट

0

भारत की बहु बनी पाकिस्तान की बेटी को 32 साल की जद्दोजहद के बाद भाजपा सरकार ने अब भारतीय नागरिकता दी है। निकाह के बाद पिछले 32 साल से फ़ाखरा नौरीन एलटीवी पर बुलंदशहर में रह रही थी। भारतीय नागरिकता मिलने पर फ़ाखरा सरकार का शुक्रिया अदा अदा कर रही है।

एसएसपी ने फांखरा को सौंपा भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र

वहीं शनिवार को एलआइयू अधिकारियों ने यह जानकारी बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह को दी तो उन्होंने पाकिस्तान की बेटी फांखरा नोरीन को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र का सर्टिफिकेट सौंपा।

भारतीय नागरिकता

32 साल के बाद मिली भारतीय नागरिकता

दरअसल, घटना यूपी के बुलंदशहर का है। पाकिस्तान के झेलम की रहने वाली फ़ाखरा नौरीन का 19 दिसंबर 1988 को बुलंदशहर के रहने वाले नसीम से निकाह हुआ था। निकाह के बाद फ़ाखरा लगातार एलटीवी पर हिंदुस्तान में रह रही थी और बराबर भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए प्रयासरत थी। लेकिन 32 साल की मशक्कतों के बाद 50 साल की उम्र में जाकर उसे भारत की नागरिकता मिली है। भारत की नागरिकता मिलने के बाद फांखरा नोरीन के परिवार में हर्ष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें : बिहार: CM नीतीश से मिले पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय, JDU में जाने की अटकलें तेज

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन बेबी: महामारी के दौरान इन सितारों के घर गूंजी किलकारी

यह भी पढ़ें : CM योगी ने 900 जवानों को तत्काल प्रमोशन के दिये आदेश, डिमोशन पर जताई नाराजगी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More