शर्मनाक : ऑटो में बैठी लड़की को Kiss करके भागा शख्स, Video हुआ वायरल

0

महिलाओं से सरेआम हुए बदसलूकी का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। महिला के साथ हुई बदतमीजी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने रिक्शे में जा रही दो महिलाओं के साथ खुलेआम बदसलूकी की।

इतना ही नहीं शख्स उनमें से एक के गालों पर किस करके भाग जाता है। बता दें कि ये शर्मनाक घटना पकिस्तान की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं और एक बच्चा रिक्शे में बैठकर जा कहीं जा रहे हैं। ट्रैफिक की वजह से गाड़िया धीरे-धीरे चल रही हैं।

बीच सड़क हुई घटना-

तभी अचानक एक शख्स उनके रिक्शा पर चढ़ जाता है और एक लड़की को किस करके भाग जाता है। हालांकि जब तक महिलाएं कुछ समझ पाती तब तक वह शख्स रफूचक्कर हो गया। इस बदसलूकी पर रिक्शे पर बैठीं लड़कियां चिल्लाने लगती हैं।

एक महिला चप्पल निकालकर चिल्लाती हुई नजर आती है। वो उतरने की कोशिश भी करती है लेकिन बीच रोड ट्रैफिक की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाती है। वहीं भीड़ में से किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

गुस्से में लोग-

हालांकि इस वीडियो को देखकर लोग काफी गुस्से में हैं। यूजर्स बदसलूकी करने वाले शख्स को सजा देने की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने सरकार से यौन उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान : लड़की पर टूट पड़ी सैकड़ों की भीड़, फिर हवा में उछाला, कपड़े फाड़े, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: 100-100 रूपये में तालिबान बेच रहा अफगानी औरतों-लड़कियों को ? क्या है वायरल वीडियो का सच

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More