सपा-बसपा ने जारी सीटों की लिस्ट, देखें पूरी सूची

0

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में गठबंधन का ऐलान तो बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर ही हो चुकी है। अब उत्तर प्रदेश में होने वाले 2019 लोकसभा चुनाव के लिए बसपा और सपा की सीटों की सूची गुरुवार को जारी कर दी गई है।

सपा और बसपा ने गठबंधन के साथ ही आधी आधी सीटों पर गठबंधन की सहमति बनी थी। सपा और बसपा पर 37 और 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा और बसपा में 75 सीटों का बंटवारा हुआ है। कैराना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल में सपा चुनाव लड़ेगी।

sp bsp list

जबकि गाजियाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद में सपा लड़ेगी और मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली में सपा लड़ेगी। पीलीभीत, खीरी, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ में भी समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। जबकि इटावा, कन्नौज, कानपुर और झांसी में भी सपा चुनाव लड़ेगी। बसपा और सपा मे कांग्रेस को गठबंधन को बाहर रखने के कारण अमेठी और रायबरेली की सीट छोड़ दी है।

sp bsp list

इसके अलावा बांदा, कौशाम्बी, फूलपुर, इलाहाबाद में भी समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, गोंडा, गोरखपुर में भी समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा महराजगंज, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज सपा लड़ेगी। वहीं वाराणसी में भी समाजवादी पार्टी ही अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। अगर बहुजन समाज पार्टी की सीटों पर नजर डाले तो उत्तर प्रदेश में 38 सीटों पर बीएसपी चुनाव लड़ेगी।

sp bsp list

सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर बीएसपी लड़ेगी। जबकि मेरठ में बहुजन समाज पार्टी अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। वहीं आगरा, अलीगढ़ भी बीएसपी के खाते में है। फतेहपुर सीकरी, आंवला, शाहजहांपुर धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख मोहनलालगंज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ बीएसपी लड़ेगी।

साथ ही फर्रूखाबाद, अकबरपुर, जालौन हमीरपुर, फतेहपुर, अम्बेडकरनगर, कैसरगंज, श्रावस्ती, डुमरियागंज में बीएसपी लड़ेगी। इतना ही नहीं बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, घोसी, सलेमपुर, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, भदोही से बसपा चुनाव लड़ेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More