“नीतीश जिस नाव पर सवार होंगे, उसे ही डुबो देंगे” : उपेंद्र कुशवाहा

0

बिहार में सत्तारूढ़ महागठंबधन के दो घटकों में चल रही तनातनी के बीच राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा(Upendra Kushwaha) ने यहां शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार जिस नाव पर बैठेंगे, उसका डूबना तय है।

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। नीतीश की कुर्सी बचाने की नीति के कारण ही आज राज्य में विकास ठप्प है, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल हो गई है।

जद (यू) के राजग में शामिल होने के कयास पर कुशवाहा ने कटाक्ष करते हुए कहा, “नीतीश जिस नाव पर सवार होंगे, उसे ही डुबो देंगे। यही उनका राजनीतिक इतिहास रहा है।”

Also read : असम : बाढ़ के प्रकोप से 12 लाख लोग प्रभावित, 59 की मौत

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की घटक रालोसपा के नेता ने बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य के मसले पर आंदोलन करने की घोषणा करते हुए कहा, “हमारी पार्टी ‘आक्रोश दिखाओ, शिक्षा बचाओ’ आंदोलन करने जा रही है।

इसके तहत 9 अगस्त को बिहार में चक्का जाम किया जाएगा और 15 अक्टूबर को गांधी मैदान में महापंचायत का आयोजन होगा।”

उन्होंने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह अपने 12 वर्ष के कार्यकाल में बिहार में विकास नहीं कर पाए, तो अब उनसे उम्मीद करना बेमानी है। जनता अब उन्हें सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More