भोजपुरी कॉमेडी : जब निरहुआ का हुआ पेट खराब; देखें फिर क्या हुआ?

0

भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हिट की गारंटी है। वह हर रोल को बखूबी निभाते है। चाहे एक्शन सीन हो या इमोशनल, वह अपनी अदाकारी से दर्शकों को लुभा लेते है।

इतना ही नहीं, निरहुआ कॉमेडी में भी किसी से कम नहीं है। आए दिन उनके गाने और फिल्म सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी सबसे हिट फिल्म ​’निरहुआ हिंदुस्तानी 2′ का एक कॉमेडी सीन यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।

अमिताभ बच्चन को अपना आइडल मानते हैं निरहुआ-

निरहुआ

दिनेश लाल यादव ने 2008 में फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे निरहुआ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को अपना आइडल मानते हैं।

वर्ष 2012 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘गंगा देवी’ में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय किया था। दिनेश भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा भुगतान लेने वाले एक्टर हैं।

इस तरह दिनेश लाल यादव बना निरहुआ-

दिनेश लाल यादव के निरहुआ नाम के पीछे भी दिलचस्प कहानी है। दरअसल, 2004 में उनका खुशबू राज के साथ भोजपुरी अलबम ‘निरहुआ सटल रहे’ आते ही छा गया।

अलबम को जबरदस्त कामयाबी मिली और इसी के साथ उन्होंने अपने नाम के आगे निरहुआ जोड़ लिया। इसके बाद तो फिल्मों में निरहुआ सीरीज की झड़ी लग गई।

भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’,’पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2′,’बम-बम बोल रहा है काशी और बॉर्डर’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी है।

यह भी पढ़ें: वायरल हो रहा निरहुआ और आम्रपाली की शादी का वीडियो! आप भी देखें

यह भी पढ़ें: निरहुआ-आम्रपाली का ‘लव दहेज’ का धमाकेदार वीडियो, मिले इतने Views

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More