यूपी में बनने वाली फिल्म सिटी से खुश निरहुआ, कही दिल छू लेने वाली बात…

nirahua on film city

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ ने सूबे में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की तो सिनेमा इंडस्ट्री खासकर भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में काम कर रहे पूर्वांचल के तमाम कलाकरों और निर्माताओं में उम्मीदें जगने लगी हैं।

यूपी में भोजपुरी फिल्में काफी संख्या में बनती हैं। स्टूडियो से लेकर तमाम तकनीकी काम के लिए यहां के निर्माताओं को मुंबई पर निर्भर रहना पड़ता है। यहां पर फिल्म सिटी बनने से काफी सहूलियतें मिलने की उम्मीद निर्माताओं को है।

निरहुआ ने जताई खुशी-

nirahua

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि यूपी में फिल्म सिटी बनने से लोकल कलाकारों को बहुत अच्छा अवसर मिलेगा। भोजपुरी सिनेमा की भाषा में पकड़ रखने वाले अच्छे लोग मिल जाएंगे। जो अपने शहर को छोड़कर दूर नहीं जाना चाहते हैं।

इससे फिल्में अच्छी बनेंगी। इससे भोजपुरी सिनेमा और शिखर पर पहुंचेगा। फिल्म सिटी बनने के बाद बहुत सी चीजें आसान हो जाएंगी। जैसे मुंबई की फिल्म सिटी में क्षेत्रीय भाषाओं को बहुत सारी सुविधाएं मिलती है, वैसे ही यूपी में फिल्म सिटी बनने से हमें बहुत सारा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी कॉमेडी : जब निरहुआ का हुआ पेट खराब; देखें फिर क्या हुआ?

यह भी पढ़ें: 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया आम्रपाली-निरहुआ का ये गाना, आप भी देखें

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)