सोशल मीडिया पर छाईं नेहा सिंह राठौर, भोजपुरी गानों से उठाया आम मुद्दा

0

भोजपुरी गाने इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहे हैं। भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर इन दिनों सुर्खियों में है। उनके गाए हुए भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए है।

नेहा उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में आईं जब उन्होंने भोजपुरी में वैश्विक महामारी कोरोना पर जागरूकता गीत गया। इस गाने को अब तक कई व्यूज मिल चुके हैं।

इसके बाद एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 17 सिंतबर को जब पीएम मोदी का जन्मदिन था उस दिन देश में कई जगह राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया।

इस क्रम में नेहा सिंह राठौर ने भी भोजपुरी में एक गीत गाकर बेरोजगारी के मुद्दे को उठाया। इस दौरान नेहा ने कुछ समय अंतराल पर अलग-अलग वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह देश में बेरोजगारी की समस्या को उठाती दिखीं।

‘अच्छा दिन आई गईले हो…’, ‘हाय-हाय रे गवर्नमेंट तोहार काम देख ला, बबुआ घूमेलन नाकाम देख ला…’ और ‘बेरोजगारी के आलम में थरिया पीटत बानी, बिहार से बेरोजगार बोलत बानी…’ जैसे शीर्षक के गाने गाए।

यह भी पढ़ें: खेसारी-काजल के इस भोजपुरी गाने ने मचाई धूम, करोड़ों बार देखा गया वीडियो…

यह भी पढ़ें: वीडियो : भोजपुरी का सुपरहिट गाना, ‘हमरे धनिया के पातर कमर’

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More