सुकमा : नक्सली हमले में 14 पुलिसकर्मी जख्मी, 13 का सुराग नहीं

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली हमले में 14 जवान घायल हो गए हैं

0

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली हमले में 14 जवान घायल हो गए हैं जबकि 13 जवानों से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है। सुरक्षा बलों ने इस हमले में बड़े नक्सली नेताओं को मार गिराने का दावा किया है। naxalite attack 14 jawans

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में कोराजगुड़ा पहाड़ी के करीब जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया है। इस हमले में 14 जवान घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल 14 जवानों को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 12 जवानों की हालत सामान्य है तथा दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में शामिल 13 जवानों से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है। करीब 150 जवानों की टीम अभी जंगल में ही रुकी हुई है।

naxalite attack 14 jawans: दोनों पक्षों में चली मुठभेड़-

उन्होंने बताया कि जिले के एलमागुंडा गांव के करीब नक्सली गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद चिंतागुफा, बुरकापाल और तेमेलवाड़ा से डीआरजी, एसटीएफ और सीआपीएफ के कोबरा बटालियन के दल को गश्ती पर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि जब दोपहर बाद 2.30 बजे दल कोराजगुंडा पहाड़ी पर था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ चलने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सुरक्षा बल के 14 जवान घायल हो गए हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जंगल के भीतर नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 5-5 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More