नासा ने जारी की विक्रम लैंडर की दो तस्वीरें, विक्रम लैंडर ने की थी हार्ड लैंडिंग

0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा मिशन चंद्रयान-2 के तहत चाँद पर भेजे गए विक्रम लैंडर की दो तस्वीरें नासा ने जारी करते हुए यह दावा किया है कि, “भारत के चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर ने चांद पर हार्ड लैंडिंग की थी”। नासा ने बताया कि और तस्वीरें अब अक्टूबर में ली जाएंगी।

उड़ान भरने के दौरान ली गई तस्वीर 

नासा ने कहा कि विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई थी और अंतरिक्ष यान के सटीक स्थान का पता अभी तक नहीं चला है। नासा के अनुसार, ये तस्वीरें लूनर रिकॉनसेंस ऑर्बिटर के कैमरा क्विकमैप ने लैंडिंग स्थल से ऊपर उड़ान भरने के दौरान ली थी।

यह भी पढ़ें : सरकार ने मैक्रो-इकोनॉमिक प्रणाली को किया गड़बड़ – सुब्रमण्यम स्वामी

टूट गया था संपर्क 

गौरतलब है कि इसरो ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम को लैंड कराने का प्रयास किया था किंतु  इसरो का संपर्क टूट गया था।  चंद्रयान-2 के विक्रम मॉड्यूल की सात सितंबर को चंद्र सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कोशिश नाकाम रही थी और विक्रम लैंडर का लैंडिंग से चंद मिनटों पहले जमीनी केंद्रों से संपर्क टूट गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More