घर लौट रहे मजदूरों को बस ने कुचला, 6 की मौके पर मौत

0

लॉकडाउन में मजदूरों के पलायन का सिलसिला जारी है। इस बीच एक दर्दनाक खबर यूपी के मुजफ्फरनगर से आ रही है। यहां अपने घरों के लिए लौट रहे मजदूरों को एक रोडवेज बस ने रौंद दिया। इस घटना में 6 मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना गुरुवार तड़के की है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सभी मजदूर पंजाब में काम कर रहे थे और बिहार जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर शवों को कब्जे में लिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक मजदूर बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं, जो पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे थे। अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे बिहार के 6 मजदूरों मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर घलौली चेकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया।

यह भी पढ़ें: छुपते-छुपाते हैदराबाद से यूपी जा रहे 5 मजदूर ट्रक पलटने से मरे

यह भी पढ़ें: सोनभद्र खदान हादसा : तीन और मजदूरों के मिले शव, मृतकों की संख्या हुई पांच

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More