कारगिल विजय दिवस : शहीदों को शत् शत् नमन

0

कारगिल युद्ध एक ऐसी लड़ाई जिसमें देश के वीर सिपाहियों ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। इस जंग में पाकिस्तान के तमाम सैनिकों को हमारी सेना ने मौत के घाट उतार दिया। 1999 में कारगिल(Kargil) की पहाड़ियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया था, जिसको छुड़ाने के लिए हमारी सेना ने विजय ऑपरेशन चलाया जिसमें पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारत की सरजमीं से खदेड़ कर अपनी मातृभूमि को आजाद कराया।

26 जुलाई 1999 को फहराया तिरंगा

आज कारगिल युद्ध के अट्ठारह साल पूरे हो गए हैं। आप को बता दें कि आज ही के दिन 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल में तिरंगा फहराया था। कारगिल(Kargil) में शहीद हुए हमारे देश के वीर सपूतों को आज हमारा देश याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। देश के कोने-कोने में शहीदों की याद में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।

देश सैनिकों की शहादत को याद कर उन्हें नमन कर रहा है। इन वीर सपूतों ने अपने प्राणों की परवाह किए बगैर देश की आन-बान और शान के लिए अपने प्रणों को न्यौछावर कर दिया। कारगिल(Kargil) युद्ध में शहीद होने वाले चार शूरवीरों को भारत के सर्वोच्च शैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। जिसमें लेफ्टीनेंट मनोज कुमार पांडे, ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह  यादव,राइफलमैन संजय कुमार, और कैप्टन विक्रम बत्रा शामिल हैं।

दो महीने चला था युद्ध

कारगिल(Kargil) युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच मई और जुलाई 1999 के बीच कश्मीर के कारगिल में हुए सशस्त्र संघर्ष का नाम  है। युद्ध में भारतीय थलसेना,वायुसेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल पार न करने के आदेश के बावजूद अपनी मातृभूमि में घूसे पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ दिया था।

Also read : सहारा श्री सुब्रतो की एंबी वैली होगी नीलाम!

ऑपरेशन बद्र

1998-99 में पाकिस्तान की सेना और कश्मीरी उग्रवादियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा पार कर कारगिल(Kargil) क्षेत्र में भारतीय सीमा में घुस आई थी। इस ऑपरेशन को उन्होंने ऑपरेशन बद्र नाम दिया था। इनकी मंशा कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क नेशनल हाइवे एक पर कब्जा करने की थी। इससे सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय उपस्थिति पर विपरीत असर पड़ता और उसे क्शमीर की विवादित सीमा के मसले पर बातचीत के लिए विवश होना पड़ता।

कारगिल(Kargil) युद्ध में भारतीय अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 527 जवान शहीद हुए जबकि 1363 जवान घायल हुए थे। एक लड़ाकू विमान और एक हेलीकॉप्टर को भी मार गिराया गया था। जबकि पाकिस्तान के आंकड़ों के मुताबिक उनके 400 से ज्यादा सैनिक मारे गए और 700 के करीब घायल हुए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More