बड़ी खबर: इन दो खिलाड़ियों को रिटेन करेगी मुंबई इंडियंस, इन खिलाडियों में होगी कांटे की जंग

आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। जिसके बाद कई बड़े सितारे अपनी पुरानी टीम से अलग हो सकते हैं जहां कुछ खिलाड़ी खुद पुरानी टीम का साथ छोड़ रहे हैं तो वही कुछ खिलाडियों को उनकी टीम ने छोड़ दिया है।

0

आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। जिसके बाद कई बड़े सितारे अपनी पुरानी टीम से अलग हो सकते हैं जहां कुछ खिलाड़ी खुद पुरानी टीम का साथ छोड़ रहे हैं तो वही कुछ खिलाडियों को उनकी टीम ने छोड़ दिया है। मेगा ऑक्शन से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। उन दो खिलाडियों का नाम सामने आ रहा है जिन्हें मुंबई इंडियंस रिटेन करने वाली है।

इन 2 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन:

ESPNcricinfo के मुताबिक मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को हर हाल में रिटेन करने वाली है। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी साथ मुंबई इंडियंस नहीं छोड़ने वाली है। अभी और एक या दो खिलाडियों का नाम सामने आना बाकी है, जिनको रिटेन किया जाना है।

इन खिलाडियों में होगी जंग:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस कीरोन पोलार्ड को भी रिटेन कर सकती है। पोलार्ड आईपीएल के शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। वही मुंबई इंडियंस के दो धाकड़ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनमें काटें की टक्कर होने वाली है। ये दोनों खिलाड़ी का नाम सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन है। इनमें से एक खिलाड़ी का आज मुंबई इंडियंस से साथ छूट सकता है।

रिटेंशन पॉलिसी:

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के मद्देनजर पुरानी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट 30 नवंबर तक सौंपनी है। आईपीएल की रिटेंशन पॉलिसी के मुताबिक इस बार पुरानी टीमों के पास अधिकतम चार खिलाड़ियों को रीटेन करने की छूट रहेगी जबकि दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ बाकी टीमों द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी में से तीन खिलाड़ी उठा सकती हैं। कोई भी टीम अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इसमें अधिकतम तीन भारतीय खिलाड़ी या फिर अधिकतम दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: इन धाकड़ खिलाडियों का टीम इंडिया में जगह बना पाना मुश्किल, खत्म होगा करियर!

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के मुंह से छीनी जीत, न्यूजीलैंड ने पलटी बाजी, ड्रॉ हुआ कानपुर टेस्ट

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More