धोनी के ठुमके ने मचाई धूम, वीडियो हुआ वायरल

0

यू तो आपने क्रिकेट के मैदान पर महेन्द्र सिंह धोनी को अपने बल्ले से गेंदो को झुमाते हुए देखा होगा। लेकिन आज महेंद्र सिंह धोनी खुद ही झूमते हुए नजर आ रहे है। दरअसल आपगको बता दें कि धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने खिलाड़ी दोस्तों के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं, यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को अबतक 5 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अपनी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की जर्सी पहने महेन्द्र सिंह धोनी डांस कर रहे हैं। माही का ये अंदाज देख उनके साथी खिलाड़ी भी मस्ती में झूम रहे हैं। इस वीडियो को देख कर लग रहा है कि इसे मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में शूट किया गया है।

बेन स्टोक्स वीडियो में महेन्द्र सिंह धोनी को नाचता देख उन्हीं की तरह स्टेप करने की कोशिश में लग रहे हैं। आपको बता दें कि आइपीएल-10 में महेंद्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते थे।

Also read : पाकिस्तान में भारतीय नौसैनिक को सुनाई गई फांसी की सजा

उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई को आइपीएल विजेता भी बनाया था।फिलहाल पुणे की तरफ से खेलते हुए अभी तक महेन्द्र सिंह धोनी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। दरअसल अभी तक पुणे सुपरजाएंट्स ने सिर्फ दो ही मैच खेले हैं। आइपीएल में हमेशा से कप्तानी करने वाले महेन्द्र सिंह धोनी इस बार स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेल रहे हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More