भारत की मानुषी छिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड 2017

0

सुन्दरता के नाम पर भारत का स्थान हमेशा सबसे ऊपर ही रहता हैं। वहीं भारत (India) की सुंदरियों  ने दुनिया में फिर एक बार अपनी खूबसूरती का लोहा मनवा ही लिया। चीन के सनाया में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था जिसमें मानुषी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मानुषी हरियाणा के झज्‍जर जिले के बहादुरगढ़ के गांव बामनौली निवासी डॉ. मित्रवसु की पुत्री हैं। फिलहाल उनका परिवार दिल्ली में रहता है। डॉ. मित्रवसु और उनकी पत्नी डॉ नीलम रोहतक पीजीआइ में चिकित्सक भी रह चुके हैं। दोनों के रोहतक पीजीआइ में कार्यरत रहने के दौरान ही 14 मई 1997 को मानुषी का जन्म हुआ।

Also Read:  छेड़छाड़ का शिकार हुई :जरीन खान

देखे पूरा विडियो : 

https://www.youtube.com/watch?time_continue=249&v=E8B1c3NpLpc
मां को दिया सर्वोच्च स्थान
इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको रहीं जबकि तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं। मिस इंडिया मानुषी छिल्लर से फाइनल राउंड में जूरी ने सवाल पूछा था कि किस प्रफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों?  इसका जवाब में मानुषी छिल्लर ने कहा, ‘मां को दुनिया में सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।’

Also Read:  भारत पर ‘ना’पाक आरोप

मेडिकल की स्टूडेंट मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर से पहले साल 2000 में बॉलीवुड और हॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड बनीं थीं। 20 साल की मानुषी छिल्लर 67वीं मिस वर्ल्ड हैं। वह मेडिकल की स्टूडेंट हैं, उनका सपना कार्डिएक सर्जन बनना है। मानुषी को पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स पसंद हैं। इसके अलावा मानुषी ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर और स्केचिंग,पेंटिंग करना भी बखूबी आता है।  इसी वर्ष जून में मानुषी को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 के ताज से नवाजा गया था। विश्व सुंदरी का खिताब हासिल करने वाली मानुषी छिल्लर पढ़ाई में भी अव्वल हैं। सोनीपत के भगत फूलसिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की तीसरे वर्ष की छात्रा मानुषी ने 12वीं की सीबीएसइ में अंग्रेजी विषय में पूरे देश में टॉप किया था। मानुषी ने माता-पिता की तरह डॉक्‍टर बनने का फैसला तो लिया, लेकिन मॉडलिंग में रुचि भी बरकरार रही। मानुषी ने बीते वर्ष सितंबर में मिस हरियाणा का खिताब भी जीता था।

Also Read:  OMG ! 8 हजार में बिक रही है एक बोरी सीमेंट

मानुषी छिल्लर समाजसेवी भी हैं
मानुषी का सपना बचपन से ही मिस वर्ल्ड बनना था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘बचपन से मैं हमेशा इस कॉम्पिटिशन का हिस्सा लेना चाहती थी और मुझे यह कभी नहीं पता था कि मैं यहां तक पहुंच जाऊंगी लेकिन, अब मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना केवल मेरा ही नहीं बल्कि मेरी फैमिली और मेरे दोस्तों का भी सपना बन गया था।’ मिस वर्ल्ड में जाने से पहले मानुषी समाजसेवा के कार्यों से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने महिलाओं की माहवारी के दौरान हाइजीन से संबंधित एक कैंपेन में करीब 5000 महिलाओं को जागरूक किया है।  मानुषी ने पहले ही प्रयास में एआइपीएमटी में चयन हुआ और उन्‍होंने सोनीपत के खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दा‍खिल लिया। खानपुर मेडिकल कॉलेज में ही उनकी चाची डॉ. ऊषा भी कार्यरत हैं। चाची के पास ही रहकर वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।
कई बार भारत के दामन में आया मिस वर्ल्ड का खिताब
रिपोर्ट के मुताबिक 1966 तक कोई भी एशियन महिला ने मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं जीता था। 1966 मेडिकल फाइनल इयर की स्टूडेंट रीता फारिया भारत से पहली मिस वर्ल्ड बनीं थीं। उसके बाद ऐश्वर्या राय ने 1994, डायना हेडन ने 1997, युक्ता मुखी ने 1999 और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर इंडिया का नाम रोशन कर दिया है। मानुषी से पहले पहले रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और युक्ता मुखी यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। बहादुरगढ़ के बामनोली गांव की रहने वाली मानुषी खानपुर मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट हैं। मानुषी के पिता भी डॉक्टर हैं। मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने की सूचना के बाद गांव में खुशी की लहर है। मानुषी के चाचा डॉ. दिनेश छिल्लर ने बताया कि मानुषी की रुचि डांस, म्यूजिक और मॉडलिंग में थी। जब एमबीबीएस में दाखिला हुआ तो परिवार उसकी अन्य गतिविधियों का विरोध करने लगा, क्योंकि मेडिकल की पढ़ाई कठिन थी। इस पर मानुषी ने वादा किया तो उसकी अन्य गतिविधियों से पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सौजन्य: (Youtube)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More