खनन माफियाओं ने रौंद डाले सारस के सैकड़ो अंडे
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही राज्य पक्षी सारस को बचाने के लिए लाख कोशिश कर रही हो, लेकिन उनकी इन कोशिशों पर खनन माफिया पानी फेर रहे हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच में बहने वाली केन नदीं के दोनों तरफ सारस का एक बड़ा झुंड अपना डेरा जमाए हुए था। लेकिन खनन माफियाओं ने नदी से बालू निकालने के लिए इन सारसों का आशियाना तहस-नहस कर दिया। इतना ही नहीं सारस के अंडो(crane eggs) को नष्ट कर दिया। बालू निकालने के लिए मशीनों को चलाया गया जिसमें तमाम सारस भी मार दिए गए।
प्रवास के लिए आते हैं सारस
बता दें कि केन नदी के किनारों पर सारसों की बड़ी संख्या प्रवास के लिए आते हैं। लेकिन खनन माफियाओं द्वारा किए जा रहे खनन की वजह से इनकी संख्या कम होती जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दुरेणी, रिसौरा सहित एमपी के केन नदी के छिछले पानी के बीच घास-फूस में सारसों ने दर्जनों अंडे दिए थे लेकिन पिछले दिनों खनन माफियाओं की मशीनों ने उनके अंडों को नष्ट कर दिया। अब अंडे नष्ट हो जाने से सारस वहां पर जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं।
Also Read : सोशल मीडिया में छाया ये भोजपुरी डांस
खनन माफियाओं ने अंडों के साथ ही चूजे को भी नष्ट कर दिया
ग्रामीणों का कहना है कि पहले चूजे भी दिखाई दे रहे थे लेकिन अब वो चूजे भी नहीं दिखाई दे रहे हैं जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अंडों के साथ ही वो भी मशीनों के नीचे आ गए और मर गए। गर्मी के दिनों में सारस के झुंड केन नदी के आसपास ही मंडराते थे लेकिन खनन माफियाओं ने उनका आशियाना छीन लिया जिससे अब बहु कम सारस ही दिखाई दे रहे हैं।