Met Gala 2019 After Party Look: बार्बी से बोल्ड बनी दीपिका पादुकोण

0

मेट गाला 2019 में हर कोई प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात कर रहा, लेकिन प्रियंका को पछाड़ते हुए दीपिका पादुकोण जब डिजनी प्रिसेंस लुक में पिंक कारपेट पर उतरी तो अपने प्रशसंकों की खूब तारीफ़ बटोर ली। इतना ही नहीं उनका जलवा आफ्टर पार्टी में भी बरकार रहा, जब वो ग्रीन गाउन बेहद स्टाइलिश और बोल्ड अवतार में मस्ती करती नजर आईं।

पिंक कारपेट पर बार्बी डॉल लुक में दीपिका ने ढ़ाया गजब :

दीपिका पादुकोण मेट गाला 2019 में डिजनी प्रिसेंस लुक में पहुंची थीं। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। दीपिका 72वें मेट गाला में पिंक कलर के हैवी गाउन और हेयर स्टाइल में पिंक कार्पेट पर उतरीं तो सब देखते ही रह गए। बता दें कि खुद दीपिका ने अपना गाउन मेट गाला से एक दिन पहले देखा था, और उन्हें ये काफी पसंद आया था।

https://www.instagram.com/p/BxK9CyvAL-E/

https://www.instagram.com/p/BxK9E8vAPFp/

आफ्टर पार्टी लुक में बेबी से बोल्ड बनी दीपिका:

मेट गाला के बाद दीपिका पादुकोण प्रियंका और उनके पति निक जोनस के साथ आफ्टर पार्टी में नजर आई। बार्बी से बोल्ड बनी दीपिका मस्ती के मूड में नजर आईं। दीपिका पादुकोण ने आफ्टर पार्टी में नियॉन हाई हील्स पहन रखी थीं। इसके अलावा उन्होंने बॉडी हगिंग नियोन ग्रीन गाउन के साथ काला प्रिंट वाला ओवरकोट डाला हुआ था। इसी के साथ दीपिका ने नीले रंग के झुमके कैरी कर रखें थे।

https://www.instagram.com/p/BxLAfBag-LW/

https://www.instagram.com/p/BxLAh8sAGei/

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More