मायावती ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, बोलीं-कहना कुछ व करना कुछ

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बड़ा ऐलान किया।

0

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बड़ा ऐलान किया। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रियंका गांधी ने कहा कि आज हमारी पहली प्रतिज्ञा में तय किया गया है कि यूपी के आने वाले विधान चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। कांग्रेस की बड़ी घोषणा पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने कांग्रेस की महिलाओं को 40 प्रशित टिकट देने की घोषणा को हवाई बताया है।

क्यों नहीं बनाया महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून ?

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक ट्वीट कर कहा कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की चिन्ता पहले अगर इतनी वाजिब तथा ईमानदार होती तो केन्द्र में इनकी सरकार ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीं बनाया ?

अच्छे दिन में नहीं याद आतें दलित, पिछड़े व महिलाएं:

मायावती ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में होती है व इनके अच्छे दिन होते हैं तो इनको दलित, पिछड़े व महिलाएं आदि याद नहीं आतीं, किन्तु अब जब इनके बुरे दिन नहीं हट रहे हैं तो पंजाब में दलित की तरह यूपी में इनको महिलाएं याद आई हैं व उन्हें 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा इनकी कोरी चुनावी नाटकबाजी।

कांग्रेस व भाजपा दोनों पर साधा निशाना:

उन्होंने कहा कि यूपी व देश में महिलाओं की आधी आबादी है तथा इनका हित व कल्याण ही नहीं बल्कि इनकी सुरक्षा, आदर-सम्मान के प्रति ठोस व ईमानदार प्रयास सतत् प्रक्रिया, जिसके प्रति मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी, जो कांग्रेस व भाजपा आदि में देखने को नहीं मिलती है जबकि बीएसपी ने ऐसा करके दिखा दिया है।

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्डकप के लिए सज चुके हैं मैदान, 24 अक्टूबर को होगा भारत पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानें दोनों के Records

यह भी पढ़ें: बार-बार क्यों अरुणाचल राग छेड़ता है चीन ? जानिए क्या है इसका इतिहास

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More