मायावती ने राजनीतिक पार्टियों पर साधा निशाना, कहा- अपनी सरकार में क्यों नहीं पूरे किये वादें

बसपा सुप्रीमों व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, सपा और कांग्रेस पार्टी के द्वारा किये जा रहे वादों पर सवाल उठाए है।

0

बसपा सुप्रीमों व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, सपा और कांग्रेस पार्टी के द्वारा किये जा रहे वादों पर सवाल उठाए है। मायावती ने कहा कि चुनाव से पहले प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए चुनावी वादों की झड़ी लगाई जा रही है, जिनको सत्ता में आने के बाद अधिकांश: भुला दिया जाता है। जब सपा भाजपा और सपा की सरकार रही तो कोई भी काम जनता के लिए नहीं किया गया। जनता इनसे सतर्क रहे।

जनता रहे सतर्क:

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में खासकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगा रही है, इन्हें सत्ता में आने के बाद अधिकांशत: भुला दिया जाता है। अब तक का इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे।

अगले ट्वीट में मायावती ने कहा कि अर्थात् भाजपा व सपा जनता को जो वादे कर रही हैं, ये काम उन्होंने यहां अपनी सरकार रहते हुए क्यों नहीं किए? कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है, ये काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए, जहां इनकी सरकारें हैं? यह भी सोचने की बात है।

 

यह भी पढ़ें: जानें कौन था नोएडा पुलिस की स्वॉट टीम का इंचार्ज शावेज़ खान, जिसने चोरों के गैंग से लिया 20 लाख कैश और क्रेटा कार

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More