मानुषी छिल्लर की भारत वापसी, मुंबई एयरपोर्ट में हुआ शानदार स्वागत

0

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर शनिवार देर रात लंदन से भारत के लिए वापस लौटीं। जब उनकी फ्लाइट शनिवार को 11.55 पर मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पहुंची तो यहां उनका स्वागत जोरदार तरीके से हुआ। मानुषी ने भी हाथ हिलाकर फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया। अब रविवार को भी बड़े पैमाने पर उनका स्वागत समारोह होगा।

Also Read: देश की जनता सुनेगी आज 38वीं बार मोदी के ‘मन की बात’

 
चार दिन पहले ही वापस लौटी मानुषी
जानकारी के मुबतिक लंदन में मानुषी के प्रोग्राम में कुछ बदलाव हुए जिसके बाद उन्हें तय कार्यक्रम से चार दिन पहले ही भारत लौटना पड़ा। एयरपोर्ट पर हुए उनके स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। इस पर लोग अलग-अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। चीन के सनाया में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था जिसमें हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली मानुषी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको रहीं जबकि तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं।

manushi

Also Read: 100 साल में पहली बार, लखनऊ चुनेगा पहली महिला मेयर प्रत्याशी

एक उत्तर ने दिलाया मिस वर्ल्ड का खिताब
फाइनल राउंड में मानुषी छिल्लर से जूरी ने सवाल पूछा था कि किस प्रफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? इसके जवाब में मानुषी ने कहा था, ‘मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।’ रिपोर्ट के मुताबिक 1966 से अभी तक किसी भी एशियन महिला ने मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं जीता था। 1966 में रीता फारिया भारत से पहली मिस वर्ल्ड बनीं थीं। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने 1994, डायना हेडन ने 1997 में, युक्ता मुखी ने 1999 में और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

साभार: (नवभारत टाइम्स )

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More